WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Pragati Scholarship Scheme 2023 प्रगति छात्रवृति योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, डाउनलोड मेरिट लिस्ट

Pragati Scholarship Yojana 2023 | Scholarship for Pragati & Saksham Scheme | Pragati Scholarship Apply Online | Pragati Chatravriti Scholarship 2023 | Pragati Scholarship Scheme 2023 प्रगति छात्रवृति योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, डाउनलोड मेरिट लिस्ट | www.Biharlatestjob.com: 

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि केंद्र सरकार के द्वारा समय-समय पर लोगों एवं छात्रों को प्रदान करने के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन्हीं में से एक मुख्य योजना छात्रवृत्ति योजना है। जिसके तहत की देश की होनहार छात्राओं को लाभ प्रदान किया जाएगा। छात्रवृत्ति योजना के तहत देश की छात्राओं को तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस योजना के तहत छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना का संचालन भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के तहत देश की आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को तकनीकी क्षेत्र में पढ़ाई करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत भारत की छात्राएं तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ पाएंगे तथा छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको प्रगति छात्रवृत्ति योजना के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं कृपया आर्टिकल में अंत तक बने रहे।

Pragati Scholarship Scheme 2023 प्रगति छात्रवृति योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, डाउनलोड मेरिट लिस्ट

प्रगति छात्रवृत्ति योजना क्या है?

प्रगति छात्रा छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के द्वारा 2014-15 में की गई। इस योजना के तहत देश के कमजोर वर्गों की छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिससे कि देश की बेटियां तकनीकी क्षेत्र में आगे जा सके तथा अपनी शिक्षा को पूर्ण कर सकें। भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत देश के गरीब वर्गों की छात्राओं को 10 महीने के लिए ₹2000 की आकस्मिक अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। 10 महीने के लिए 2000 रुपए की आकस्मिक अनुदान राशि छात्राओं को हर महा प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत 2000 डिप्लोमा में अध्ययनरत छात्राओं तथा 2000 स्नातक डिग्री में अध्ययनरत छात्राओं को इस स्कीम का लाभ प्रदान किया जाएगा। प्रगति छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित छात्राओं को ₹30000 तक की ट्यूशन शुल्क अथवा कॉलेज द्वारा लिया जा रहा शुल्क प्रदान किया जाएगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद प्रगति छात्रवृत्ति योजना के संबंध में संपूर्ण जानकारी हमारे द्वारा नीचे प्रदान की गई है।

प्रगति स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य

प्रगति स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य देश के गरीब वर्गों से आने वाली छात्राओं को अध्ययन में सहायता प्रदान करना तथा तकनीकी क्षेत्र में देश की छात्राओं को आगे बढ़ाना है। जिससे कि भारत की बेटियां आत्मनिर्भरता सशक्त बन सके। इस योजना के तहत चयनित छात्रों को 10 महीने के लिए हर महीने आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिसकी सहायता से वह अपने अध्ययन को पूर्ण कर पाएंगी। प्रगति स्कॉलरशिप योजना के तहत देश की 4000 छात्रों को लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ छात्राएं आवेदन करके प्राप्त कर सकती हैं। प्रगति स्कॉलरशिप योजना के तहत निर्धारित सीटों में 15% ऐससी के लिए 7.5% सीट एसटी के लिए तथा 27% सीटें ओबीसी की छात्राओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। इस योजना के तहत देश की छात्राओं का चयन करने के लिए योग्यता परीक्षा की जाती है। जिसमें मेरिट के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा।

Pragati Scholarship Scheme Benefits:

  • प्रगति स्कॉलरशिप योजना के तहत देश के गरीब वर्ग की छात्राओं को शिक्षा पूर्ण करने में सहायता प्राप्त हो सकेगी।
  • इस योजना के तहत चयनित छात्राओं को अधिकतम ₹30000 तक की ट्यूशन शुल्क या वास्तविक ट्यूशन शुल्क जो कि उनके कॉलेज के रूप में लिया जाता है प्रदान किया जाएगा।
  • प्रगति स्कॉलरशिप योजना के तहत चयनित छात्राओं को 10 महीने तक हर महा 2000 रुपए का आकस्मिक शुल्क प्रदान किया जाएगा।
  • प्रगति स्कॉलरशिप योजना के तहत हर माह ₹2000 छात्रों को किताबें खरीदने या फिर पढ़ाई संबंधी अन्य सामग्री खरीदने के लिए प्रदान किए जाते हैं।
  • प्रगति स्कॉलरशिप योजना के तहत देश के sc-st तथा ओबीसी वर्ग की छात्राओं को आरक्षण प्रदान किया जाता है।

Pragati Scholarship Scheme Eligibility:

प्रगति छात्रवृति योजना के तहत आवेदन करने हेतु पात्रता क्या होनी चाहिए इसकी सूची निम्नलिखित नीचे बताई गई हैं:

  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना का लाभ डिग्री या डिप्लोमा की हुई छात्राएं तथा प्रथम वर्ष में अध्यनरत छात्राएं ही ले सकती है।
  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्राएं लाभ प्राप्त कर सकती है जो कि अखिल भारतीय तकनीकी परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों या कॉलेजों में शिक्षा प्राप्त कर रही हो।
  • इस योजना के तहत वेल छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹800000 से कम है।
  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना के तहत एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां हैं आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

Pragati Scholarship Scheme Documents Required:

हम यहाँ आपको प्रगति छात्रवृति योजना के तहत आवेदन करने हेतु के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूचि बताने जा रहे हैं जो निम्न प्रकार से हैं:

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • नवीन पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाते का विवरण IFSC कोड के साथ
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • 10वीं तथा 12वीं की मार्कशीट
  • डिग्री अथवा डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रवेश पत्र
  • वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के लिए भुगतान की गई ट्यूशन शुल्क की रसीद

How to Apply For Pragati Scholarship Scheme Online :

हम यहाँ आपको प्रगति स्कॉलरशिप योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आइए कुछ आसान शब्दों में हम आपको pragati scholarship scheme online registration करने की प्रक्रिया बताते हैं। जिससे कि आप आसानी से इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकें।

step : 1 प्रगति स्कॉलरशिप योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट @aicte-pragati-saksham-gov.in पर जाना होगा।

step : 2 वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको होम पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

step : 3 इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें आपका पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है तथा रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

step : 4 ऐसा करने के बाद पंजीकरण की पुष्टि के लिए आपके ईमेल एड्रेस पर एक लिंक सेंड किया जायेगा, जिस पर क्लिक करके आपको यूजर अकाउंट को वेरीफाई कर लेना है।

step : 5 इसके पश्चात आपको अपनी यूजर आईडी तथा पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पर जाकर लॉगइन कर लेना है।

step : 6 लॉग इन करने के पश्चात आपको प्रगति स्कॉलरशिप स्कीम फॉर गर्ल्स 2023 के लिंक पर क्लिक करना है।

step : 7 अब आपके सामने इस योजना से संबंधित आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें पूछेंगे संपूर्ण जानकारी आपको दर्ज करनी है।

step : 8 जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज अटैच करने हैं तथा फॉर्म की जांच करके सबमिट की ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

step : 9 इस प्रकार आपका प्रगति छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन पूर्ण हो जाएगा।

step : 10 ऊपर बताई गई प्रक्रिया द्वारा आप pragati scholarship apply online द्वारा कर कर सकते हैं।

Pragati Scholarship Scheme Helpline Number:

  • Helpline Number: (011) 2613-1576 / 78 / 80 (10 AM to 5 PM)

Pragati Scholarship Scheme 2023 Important Link

Pragati Scholarship Yojana 2023 FaQs:

प्रगति छात्रवृत्ति योजना क्या है?

प्रगति छात्रवृत्ति योजना के तहत देश के गरीब परिवारों से आने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी,  जिसके माध्यम से कि वह तकनीकी क्षेत्र में अपनी शिक्षा को पूर्ण कर सकें।

प्रगति छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन किस माध्यम से करें?

प्रगति छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन आप ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

प्रगति छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

प्रगति छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

प्रगति छात्रवृत्ति योजना के तहत तीन छात्राओं को लाभ प्रदान किया जाएगा?

प्रगति छात्रवृत्ति योजना के तहत फॉर्म भर के पेपर उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को इस योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

प्रगति छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्राओं को क्या लाभ प्रदान किया जाएगा?

प्रगति छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित छात्राओं को 10 महीने के लिए हर माह ₹2000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी तथा ₹30000 ट्यूशन शुल्क के रूप में सरकार के द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

प्रगति छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य क्या है?

प्रगति छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य देश की छात्राओं को तकनीकी शिक्षा की ओर अग्रसर करना तथा आत्मनिर्भर बनाना है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now