WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

One Nation One Ration Card Yojana 2023 [ONORC] एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना | Ek Desh Ek Ration Card | One Nation One Ration Card Scheme Online Apply | One Nation One Ration Card Yojana 2023 [ONORC] एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन | Biharlatestjob.com: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारत सरकार के द्वारा समय-समय पर देश के लोगों को लाभ प्रदान करने के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जाता है। इनहीं मैं से एक मुख्य योजना एक देश एक राशन कार्ड योजना है। केंद्र सरकार के द्वारा एक देश एक राशन योजना का संचालन देश के लोगों को खाद्य सामग्री प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत देश के निवासियों को किसी भी राज्य की पीडीएस की दुकान से राशन प्राप्त करने में समस्या नहीं होगी तथा देश के किसी भी राज्य का व्यक्ति किसी अन्य राज्य में जाकर भी राशन प्राप्त कर सकता है। एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के तहत देश के लोगों के आधार कार्ड को राशन कार्ड से जुड़ वाया जाएगा। जिससे कि राज्य के निवासियों को किसी एक दुकान से राशन लेने के लिए बाध्य नहीं होना पड़ेगा एवं देश में हो रहे भ्रष्टाचार को भी कम किया जा सकेगा। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं कृपया आर्टिकल में अंत तक बने रहे।

One Nation One Ration Card Yojana 2023 [ONORC] एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन

एक देश एक राशन कार्ड योजना 2023 क्या है?

एक देश एक राशन कार्ड योजना की शुरुआत भारत सरकार के द्वारा 9 अगस्त 2019 को की गई। इस योजना के तहत संपूर्ण भारत में एक राशन कार्ड से राशन प्रदान किया जाएगा। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे देश में बहुत से राज्यों के निवासी लोग अलग अलग राज्य में जाकर कार्य करते हैं तथा अपना जीवन यापन करते हैं। लेकिन जिस राज्य में वे कार्य करते हैं उस राज्य में उन्हें राशन प्राप्त नहीं होता। क्योंकि उनके मूल राज्य तथा कार्य भूमि वाले राज्य के राशन कार्ड में समानता नहीं होती हैं। जिस कारण की अनेक लोगों को राशन प्राप्त करने में समस्याएं होती हैं। जिस को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के द्वारा एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसके तहत की संपूर्ण भारत में एक ही राशन कार्ड प्रदान किया जाएगा जिससे कि देश के प्रवासियों को आर्थिक सहायता मिल सकेगी। एक देश एक राशन कार्ड योजना के संबंध में संपूर्ण जानकारी हमारे द्वारा नीचे प्रदान की गई है।

एक देश एक राशन कार्ड योजना का उद्देश्य

एक देश एक राशन कार्ड योजना का उद्देश्य देश में बने फर्जी राशन कार्ड ओं को रोकने तथा भ्रष्टाचार को कम करना है।‌‌ केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत जो व्यक्ति अपने राज्य से बाहर निवास करते हैं उनको राशन लेने में समस्या नहीं होगी तथा देश के प्रवासी मजदूरों को इस योजना के माध्यम से लाभ प्राप्त हो सकेगा एवं वे दूसरे राज्य में भी राशन प्राप्त कर सकेंगे। एक देश एक राशन योजना के तहत देश में राशन वितरण में होने वाली धांधली को कम किया जा सकेगा तथा देश के लोगों को इस योजना का उचित लाभ प्रदान किया जा सकेगा।

एक देश एक राशन कार्ड योजना लागू करने वाले राज्यों की सूची

  • आंध्र प्रदेश
  • अरुणाचल प्रदेश
  • बिहार
  • चंडीगढ़
  • दमन एंड दिउ
  • गोवा
  • गुजरात
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू एंड कश्मीर
  • झारखंड
  • कर्नाटका
  • केरला
  • लक्षदीप
  • लेह लद्दाख
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मणिपुर
  • मिजोरम
  • नागालैंड
  • उड़ीसा
  • पुडुचेरी
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • सिक्किम
  • तमिल नाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

One Nation One Ration Card Yojana 2023 Benefits

  • वन नेशन वन राशन कार्ड स्कीम के तहत देश के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी
  • इस योजना का लाभ देश के उन लोगों को प्राप्त होगा जो कि प्रवासी है या फिर जीवन यापन करने के लिए दूसरे राज्य में निवास करते हैं।
  • एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत देश में चल रहे फर्जी राशन कार्ड पर पाबंदी लगेगी तथा केंद्र सरकार के पास राशन वितरण संबंधी संपूर्ण जानकारी पहुंच पाएगी।
  • एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत आपको आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है इस योजना के तहत देश के निवासियों को केवल अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करवाना है।
  • इस योजना के माध्यम से देश में राशन वितरण में होने वाली धांधली को रोका जा सकेगा तथा देश के लोगों को सहायता प्रदान की जा सकेगी

One Nation One Ration Card Yojana 2023 Eligibility

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के तहत आवेदन करने हेतु पात्रता क्या होनी चाहिए इसकी सूची निम्नलिखित नीचे बताई गई हैं:

  • इस योजना का लाभ भारत का मूलनिवासी प्राप्त करता है।
  • एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के तहत देश के राशन कार्ड धारक लोगों को ही लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के तहत नया राशन कार्ड बनवाने की आवश्यकता नहीं होगी आप अपने पुराने राशन कार्ड के माध्यम से ही अपने आधार कार्ड को लिंक करवा सकते हैं।
  • वन नेशन वन राशन योजना के तहत देश के अलग-अलग राज्यों के राशन कार्ड में अलग-अलग भाषण दी जाएगी।
  • एक राष्ट्र एक राशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपक अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य है।
  • इस योजना के तहत देश के 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का नाम उनके माता-पिता कि राशन कार्ड में जोड़ा जाएगा।

How to Apply For One Nation One Ration Card Yojana 2023 Online

हम यहाँ आपको एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आइए कुछ आसान शब्दों में हम आपको one nation one ration card scheme online registration करने की प्रक्रिया बताते हैं। जिससे कि आप आसानी से इस योजना के तहत आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकें।

  • सर्वप्रथम आपको एकीकृत वितरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली (IMPDS) की आधिकारिक वेबसाइट @impds.nic.in/portal पर जाए।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको सभी राज्यों की सूची मिल जाएगी।

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया:

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के तहत आपको किसी प्रकार के आयोजन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस योजना के तहत आपको अपने राशन कार्ड के साथ अपने परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड लिंक करवाना होगा। जिसके माध्यम से आपके राशन कार्ड को ऑनलाइन कर दिया जाएगा एवं आप एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के तहत किसी अन्य राज्य में भी राशन प्राप्त कर पाएंगे।

राशन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करे:

  • सबसे पहले आपको यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट @uidai.gov.in पर जाए।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आयेगा, जहाँ आपको स्टार्ट नाउ के विकल्प पर क्लिक कर देना हैं।
  • इसके बाद अब आपको अपना पता दर्ज करके राशन कार्ड बेनिफिट के विकल्प पर क्लिक कर दें, इसके बाद आपको आपसे पूछी गई सारी जानकारी जैसे की अपना आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर देना है।
  • अब आपके रजिस्टर्ड किया गया मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी sms आयेगा। इस ओटीपी को बॉक्स में दर्ज कर देना है।
  • इस तरह से आप अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक हो जायेगा।

वन नेशन वन राशन कार्ड सूची में अपने राज्यों की सूची कैसे देखें:

वन नेशन वन राशन योजना के तहत आप किसी भी ई-मित्र की दुकान पर जाकर अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड के साथ लिंक करवा सकते हैं तथा आप ऑनलाइन माध्यम से अपने राज्यों की सूची चेक कर सकते हैं। आसान शब्दों में आपको वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत अपने राज्यों की सूची चेक करने की प्रक्रिया बताते हैं। जिससे कि आप आसानी से इस योजना के तहत अपने राज्यों की सूची चेक कर सके।

  • वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत राज्यों की सूची चेक करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने होम पेज पर सभी राज्यों की सूची ओपन हो जाएगी जैसे कि आप आसानी से चेक कर सकते हैं।

One Nation One Ration Card Yojana 2023 Important Links

  • How To Apply One Nation One Ration Card Scheme Registration Online: Click Here
  • How To Link One Nation One Ration Card To Aadhar Card Online: Click Here
  • One Nation One Ration Card Scheme Official Website: Click Here
  • Join WhatsApp Group Link: Click Here
  • Join Telegram Channel Link: Click Here

One Nation One Ration Card Yojana 2023 FaQs:

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना क्या है?

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत संपूर्ण देश में एक ही राशन कार्ड चलाया जाएगा तथा देश में राशन वितरण में हो रही धांधली को कम किया जा सकेगा।

एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत आपको आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है इस योजना के तहत आपको सिर्फ अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड के साथ लिंक करवाना होगा।

एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत देश के किन लोगों को लाभ प्राप्त होगा?

एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत देश के परिवार के लोगों को लाभ प्राप्त होगा जिससे कि वे किसी अन्य राज्य में भी राशन प्राप्त कर सकेंगे।

एक देश एक राशन कार्ड योजना की शुरुआत कब की गई?

एक देश एक राशन कार्ड योजना की शुरुआत 9 अगस्त 2019 को की गई।

एक देश एक राशन कार्ड योजना का उद्देश्य क्या है?

एक देश एक राशन कार्ड योजना का उद्देश्य संपूर्ण भारतवर्ष में सिर्फ एक ही राशन कार्ड प्रदान करना है जिसके माध्यम से किसी भी राज्य का निवासी अन्य राज्य में रहकर राशन प्राप्त कर सके।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now