WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Gram Panchayat Me Kitna Paisa Aaya Kaise Dekhe, eGramSwaraj ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया कैसे चेक करें?

Gram Panchayat Me Kitna Paisa Aaya Kaise Dekhe, eGramSwaraj ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया कैसे चेक करें ? : क्या आपको मालूम है की आपके ग्राम पंचायत में गांव के विकास के लिए कितना रुपया आता है? , कहां खर्च होता है? , किस काम के लिए आता है? आज के इस पोस्ट में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। आप स्वयं ऑनलाइन पता कर सकेंगे कि आपके ग्राम पंचायत में विकास के लिए कितनी राशि जारी हुई है, एवं यह राशि कहां खर्च की गई है। इसकी सहायता से आप अपने पंचायत द्वारा किए गए विकास कार्यों की निगरानी रख सकते हैं, एवं अपने गांव के विकास में भागीदार बन सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here

eGramSwaraj

eGramSwaraj क्या है

पंचायती राज मंत्रालय द्वारा eGramSwaraj ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप पर पंचायत से संबंधित जानकारी उपलब्ध होती है। यह ऐप Google Play Store पर उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से आप पंचायत के कार्यों को देख सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर के अलावा यह सभी ब्राउज़र पर उपलब्ध है। इसके माध्यम से यूजर पंचायत के सभी कार्यों को देख सकते हैं एवं निगरानी कर सकते हैं। आज हम जानेंगे कि इस ऐप को कैसे उपयोग करें? आपकी ग्राम पंचायत में विकास के लिए कितनी राशि आई है यह कैसे चेक करें?

eGramSwaraj Benefits

  • ई-ग्राम स्वराज पोर्टल विकास परियोजनाओं की विकेंद्रीकृत योजना की सुविधा प्रदान करेगा और इस प्रकार पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए नियमित अपडेट प्रदान करेगा।
  • ग्राम स्वराज पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन पर विभिन्न परियोजनाओं के लिए कार्य की स्थिति के साथ धन आवंटन सहित ग्राम पंचायतों द्वारा चल रही विकास गतिविधियों से संबंधित जानकारी की जाँच की जा सकती है।
  • उपयोगकर्ता इस ई-ग्राम पंचायत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पंचायत गतिविधियों से संबंधित सभी विवरण, पंचायत की जानकारी, पंचायत विकास योजना, आदि और पंचायती राज मंत्रालय के सभी कार्यों को देख सकते हैं।
  • पंचायत सचिव और पंच के बारे में विवरण ई ग्रामस्वराज आवेदन पर ऑनलाइन भी प्राप्त किया जा सकता है।
  • ई ग्राम स्वराज पोर्टल अभिलेखों के रखरखाव के कार्य को सरल करेगा। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से सभी कार्यों की निगरानी और रिकॉर्डिंग से गांवों में परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन में भी मदद मिलेगी।

ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया eGramSwaraj से कैसे चेक करें?

सभी नागरिक आसानी से ऑनलाइन माध्यम से यह देख सकते हैं कि उनके ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया है, इसकी ऑनलाइन देखने की पूरी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है-

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में eGramSwaraj एप डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा। यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है एवं इसे डाउनलोड करने का लिंक हमने नीचे भी उपलब्ध कराया है।
  • इसके पश्चात आप पूछी गई जानकारी दर्ज करते हुए स्वयं को ही रजिस्टर करें।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको अपने राज्य, जिला परिषद, पंचायत समिति व ग्राम पंचायत आदि पूछी गई जानकारी का चयन करना होगा एवं सबमिट करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको स्क्रीन पर वित्तीय वर्ष चुनने का विकल्प मिलेगा जिसमें आपको नवीनतम वित्तीय वर्ष का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको Approved Activity की ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको स्क्रीन पर जिन योजनाओं के लिए राशि जारी हुई है वह दिख जाएंगी।
  • जिसमें योजना के लिए जारी की गई राशि की जानकारी आप जाना चाहते हैं उस पर क्लिक करके आप इस योजना से संबंधित पूरी जानकारी देख सकते हैं।
  • इस प्रकार आप अपने ग्राम पंचायत द्वारा किए गए कार्यों की निगरानी कर सकते हैं।

Important Details

Download eGramSwaraj Application Online Click Here
Online Portal Click Here
Brochure Click Here
Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Join WhatsApp / Telegram Group Click Here

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now