WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

e SHRAM Card Registration 2023 ई श्रमिक कार्ड 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, डाउनलोड

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | ई-श्रम पोर्टल | e Shram Card Benefits | e SHRAM Card Online Registration | e SHRAM Card Registration 2023 ई श्रमिक कार्ड 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, डाउनलोड | Biharlatestjob.com: 

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारत सरकार के द्वारा समय-समय पर देश के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए अनेक योजनाओं का संचरण किया जाता है इन्हीं में से एक मुख्य योजना श्रम कार्ड योजना है जिसके तहत भारत सरकार के द्वारा श्रम पोर्टल लांच किया गया है जिसके माध्यम से देश के 38 करोड़ असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों का डेटबेस तैयार किया जाएगा। श्रम कार्ड के माध्यम से देश के मजदूरों एवं रेहड़ी पटरी वाले कामगारों को एक साथ जोड़ा जाएगा तथा श्रमिक का नाम पता शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी कार्ड के माध्यम से पता की जा सकेगी। इ श्रम कार्ड के तहत देश के लोगों को रोजगार प्रदान करने में सहायता होगी तथा इस कार्ड के माध्यम से देश के श्रमिकों को अनेक प्रकार के सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। ई श्रम पोर्टल का संचालन लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री द्वारा किया जा रहा है। जिसके तहत देश के गरीब वर्गों से आने वाले श्रमिकों को अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ई श्रम कार्ड योजना के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं कृपया आर्टिकल में अंत तक बने रहे।

e SHRAM Card Registration 2023 ई श्रमिक कार्ड 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, डाउनलोड

ई श्रम कार्ड क्या है?

ई श्रम कार्ड की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा 26 अगस्त 2021 को की गई। इस योजना के तहत देश के श्रमिकों को ₹200000 का दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाएगा तथा विकलांग लोगों को भी दुर्घटना के बाद ₹100000 की सहायता प्रदान की जाएगी। ई श्रम योजना के तहत केंद्र सरकार के द्वारा 404 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। ई श्रम कार्ड पोर्टल के माध्यम से देश के श्रमिकों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा जिसके आधार पर की उन्हें अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। ई श्रम कार्ड योजना के तहत देश के श्रमिकों को कार्य के आधार पर बांटा जाएगा जिससे कि हम है रोजगार प्रदान करने में सहायता मिलेगी। भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत देश के श्रमिकों को सहायता मिल सकेगी तथा उनके जीवन स्तर में सुधार हो सकेगा। ई श्रम कार्ड योजना के संबंध में संपूर्ण जानकारी हमारे द्वारा नीचे प्रदान की गई है।

ई श्रम कार्ड योजना का उद्देश्य

ई श्रम कार्ड के माध्यम से देश के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त होगा तथा पंजीकृत श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी अनेक योजनाओं का लाभ प्राप्त हो पाएगा। इसके अलावा ई श्रम कार्ड योजना के तहत देश के श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी तथा रोजगार प्रदान करने में सहायता होगी। जिससे कि देश के श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा तथा वे अच्छे से अपना जीवन यापन कर पाएंगे। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि श्रम कार्ड के माध्यम से देश के श्रमिकों को कोरोना के समय केंद्र सरकार के द्वारा अनेक योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया था। जिसके तहत की ई श्रम कार्ड देश के श्रमिकों के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है, जिसके माध्यम से भी भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

e SHRAM Card Registration Benefits:

  • केंद्र सरकार द्वारा ई श्रमिक वेब पोर्टल का विकसित किया गया है, इसके द्वारा आधार कार्ड से जुड़े असंगठित श्रमिकों का एक केंद्रीकृत सारा डेटाबेस एक स्थान पर होगा।
  • ई श्रमिक कार्ड में पंजीकरण के बाद, PMSBY के तहत सभी श्रमिक आवेदक को 2 लाख रूपये तक का दुर्घटना बीमा कवर दिया जायेगा।
  • ई श्रमिक कार्ड द्वारा सभी असंगठित श्रमिकों को सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा के लाभ इस माध्यम से दिए जाएंगे।
  • ई श्रमिक कार्ड द्वारा श्रमिकों को आपातकालीन और राष्ट्रीय महामारी जैसी स्थितियों में आवश्यक सहायता प्रदान की जायेगी।
  • यूपी की योगी सरकार द्वारा ई-श्रम कार्ड में पंजीकरण कराने वाले सभी आवेदकों को 500/- रुपये तक देने का वादा किया गया हैं।

e SHRAM Card Registration Eligibility:

ई श्रम कार्ड योजना के तहत आवेदन करने हेतु पात्रता क्या होनी चाहिए इसकी सूची निम्नलिखित नीचे बताई गई हैं:

  • ई श्रम कार्ड के तहत केवल देश के श्रमिक ही आवेदन कर सकते हैं।
  • ई श्रम कार्ड के तहत आवेदन करने हेतु आवेदक करता की उम्र 16 वर्ष से 59 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • ई श्रम कार्ड योजना के तहत देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूर ही आवेदन कर सकते हैं।
  • ई श्रम कार्ड योजना के तहत आवेदन करने हेतु आवेदन के पास आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है।

e SHRAM Card Registration Documents Required:

हम यहाँ आपको ई श्रम कार्ड योजना के तहत आवेदन करने हेतु के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूचि बताने जा रहे हैं जो निम्न प्रकार से हैं:

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट नंबर आईएफएससी कोड के साथ

How to Apply For e SHRAM Card Registration Online:

हम यहाँ आपको ई श्रम कार्ड योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आइए कुछ आसान शब्दों में हम आपको e shram card online registration करने की प्रक्रिया बताते हैं। जिससे कि आप आसानी से इस योजना के तहत आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकें।

step : 1 ई श्रमिक कार्ड के तहत आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट @eshram.gov.in पर जाना होगा।

step : 2 वेबसाइट के होम पेज पर जाने के पश्चात आपको “REGISTER on eShram” विकल्प पर क्लिक करें, जिसमें आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर तथा कैप्चर कोड दर्ज करने के पश्चात ईपीएफओ एवं ईएसआईसी मेंबर स्टेटस दर्ज करना होगा।

step : 3 इसके पश्चात आपको सेंड ओटीपी के अवसर पर क्लिक कर देना है।

step : 4 आपको अपने मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे दर्ज करके रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना है।

step : 5 इस प्रकार आप इस नंबर पर रजिस्टर कर सकते हैं।

step : 6 ऊपर बताई गई प्रक्रिया से आप e shram card online registration कर सकते हैं।

e SHRAM Card Registration Helpline Number:

  • Helpdesk Number: 14434

e SHRAM Card Registration 2023 Important Link

e SHRAM Card Registration 2023 FaQs:

ई श्रम कार्ड क्या है?

ई श्रम कार्ड के माध्यम से केंद्र सरकार के द्वारा देश के श्रमिकों का डाटाबेस तैयार किया जाएगा जिसके आधार पर उन्हें अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सकेगा।

ई श्रम कार्ड योजना के तहत लाभ कैसे प्राप्त करें?

ई श्रम कार्ड योजना के तहत लाभ आप ई श्रम पोर्टल लॉगइन करके प्राप्त कर सकते हैं।

ई श्रमिक कार्ड के तहत देश के किन लोगों को लाभ प्रदान किया?

ई श्रमिक कार्ड के तहत देश के असंगठित क्षेत्रों के कामगारों को लाभ प्रदान किया जाएगा।

ई श्रम कार्ड योजना का उद्देश्य क्या है?

ई श्रम कार्ड योजना का उद्देश्य देश के असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान करना तथा उनके जीवन स्तर में सुधार करना है।

ई श्रम कार्ड योजना की शुरुआत कब की गई?

ई श्रम कार योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा 26 अगस्त 2021 को की गई।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now