WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar RTPS Service Plus Apply Online 2023 RTPS बिहार ऑनलाइन जाति,आय, निवास प्रमाण पत्र 2023: ऑनलाइन आवेदन, डाउनलोड प्रमाण पत्र

Bihar RTPS Service Plus Apply Online 2023 RTPS बिहार ऑनलाइन जाति,आय, निवास प्रमाण पत्र 2023: ऑनलाइन आवेदन, डाउनलोड प्रमाण पत्र | Biharlatestjob.com: आज के समय में जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। जो कि प्रत्येक व्यक्ति के पास होना आवश्यक है। लेकिन इन्हें बनवाने में आवेदकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जिसे देखते हुए बिहार सरकार के द्वारा serviceonline.bihar.gov.in पोर्टल की शुरूआत की गई है। जिसके माध्यम से आप जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन माध्यम से बनवा सकते हैं। यदि आप भी बिहार सरकार द्वारा बनाए गए इस पोर्टल के माध्यम से अपना आय जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा दी गई जानकारी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें। क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ऑनलाइन आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में जानकारी प्रदान करेंगे।

Bihar RTPS Service Plus Apply Online 2023 RTPS बिहार ऑनलाइन जाति,आय, निवास प्रमाण पत्र 2023: ऑनलाइन आवेदन, डाउनलोड प्रमाण पत्र

Bihar RTPS Service Plus Online Apply

केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा राज्य के निवासियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं। और जैसा कि आप सभी जानते हैं कि प्रत्येक सरकारी योजना एवं निजी कार्य के लिए हमें दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन उन दस्तावेजों को बनवाने के लिए हमें कई कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। व समय ना होते हुए भी हमें कई देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बिहार आरटीपीएस सर्विस की शुरुआत की गई। बिहार आरटीपीएस इसकी शुरुआत 15 अगस्त 2011 को की गई थी। इस पोर्टल के माध्यम से आप किसी भी कार्यालय में गए बिना ऑनलाइन माध्यम से अपने दस्तावेज होते हैं। हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको आरटीपीएस सर्विस के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया बताएंगे कृपया अंत तक बने रहे।

Bihar RTPS service plus का उद्देश्य

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य बिहार में रहने वाले नागरिकों को उनके शहर में सरकारी सेवाएं प्रदान करना है। इस योजना में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बिहार सरकार के अधीन सेवा प्लस के माध्यम से कार्य किया जाता है। जिसका लाभ बिहार राज्य में रहने वाले सभी नागरिक उठा सकते हैं। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र एनआईसी वितरण और शिकायत निवारण के लिए सॉफ्टवेयर ढांचा है। जिसके माध्यम से बिहार के नागरिकों को सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Bihar RTPS Service Plus पर उपलब्ध निम्न सेवाएं

हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको उन प्रमाण पत्र एवं सेवाओं के बारे में जानकारी देंगे जो बिहार आरटीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आरटीपीएस पोर्टल पर मुख्य रूप से बनवाए जाने वाले प्रमाणपत्रों के बारे में संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

निवास प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र पहले माध्यम से बनाए जाते थे. लेकिन आज के वर्तमान समय के साथ ऑनलाइन माध्यम कर दिया गया है। निवास प्रमाण पत्र एक हमारा महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसकी जरूरत हमें बिहार में पानी या बिजली कनेक्शन लेने, गवर्नमेंट स्कीम एवं नौकरियों आदि के लिए अप्लाई करने के लिए पड़ती है।

निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक पात्रता (RTPS Service Bihar Residential Certificate Documents Required): मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए हमें किस महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है, इसके बारे में हम नीचे सूची बताने वाले हैं जो निम्न प्रकार से है।

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • 10वीं 12वीं की मार्कशीट
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बिजली का बिल

निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता (RTPS Service Bihar Residential Certificate Benefits): हम अपने जीवन में मूल निवास प्रमाण पत्र की कहाँ कहाँ आवश्यकता पड़ती हैं, इसके बारे में कुछ जानकारी देने जा रहे हैं जो सूची निम्न प्रकार से नीचे दी गयी है।

  • किसी सरकारी नौकरी में अप्लाई करने के लिए।
  • स्कूल या कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए।
  • किसी सरकारी कागजात को बनवाने के लिए।
  • अनुसूचित जाति या आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आरक्षण देने के लिए।
  • सरकारी योजना का लाभ लेने में।
  • राशन कार्ड, voter आईडी आदि बनवाने में।

आय प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र एक आवश्यक डॉक्यूमेंट है। इसके माध्यम से किसी व्यक्ति के सभी व्यवसायिक स्रोतों से आने वाली वार्षिक आय की पुष्टि की जाती है। यह सरकार के द्वारा आयोजित की जाने वाली योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बनवाया जाता है। आय प्रमाण पत्र जिला अधिकारी कार्यालय या तहसील के जरिए जारी किया जाता है तथा इसकी वैधता 1 वर्ष के लिए होती है। 1 वर्ष पूर्ण होने पर हमें दोबारा से आय प्रमाण पत्र बनवाना पड़ता है, जिसे कि आप ऑनलाइन माध्यम से बनवा सकते हैं।

आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज (RTPS Service Bihar Income Certificate Documents Required): बिहार आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है, उसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी सूची नीचे निम्न प्रकार की हैं।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आवेदक का डीडीए द्वारा बनवाया गया पिछले 12 महीनों का वेतन विवरण

आय प्रमाण पत्र के लाभ (RTPS Service Bihar Income Certificate Benefits): हमारे जीवन आय प्रमाण पत्र की बहुत कार्यों में उपयोगिता होती रहती हैं। यहाँ हम आपको आय प्रमाण पत्र के फायदे की जानकारी देने जा रहे हैं, जो निम्न प्रकार से है।

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग वालों को आरक्षण प्रदान करने के लिए।
  • स्कूल कॉलेज में छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए।
  • सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए।
  • सरकार के द्वारा मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने के लिए।
  • सरकारी व निजी संस्थानों की छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए।
  • विधवा महिलाओं के लिए सरकार के द्वारा दी जाने वाली पेंशन का लाभ प्राप्त करने के लिए।
  • सरकार द्वारा निकाली गई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए।
  • सरकार द्वारा प्राप्त राशन वितरण का लाभ लेने के लिए।

जाति प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसकी जरूरत हमें अनेक कारणों पड़ती रहती है। जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से सरकार द्वारा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत आने वाले लोगों को आरक्षण दिया जाता है, एवं जाति प्रमाण पत्र भारत में रहने वाले हर व्यक्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज है। चाहे आप फिर किसी भी समुदाय के किसी भी जाति से हो। जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से हमें सरकारी नौकरियों, स्कूलों, कॉलेजों में आरक्षण प्रदान किया जाता है। यदि आपके पास जाति प्रमाण पत्र नहीं है, तो आपको सामान्य वर्ग के अनुसार लाभ दिया जाएगा। इसलिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के पास जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज (RTPS Service Bihar Caste Certificate Documents Required): जाति प्रमाण पत्र को ऑनलाइन बनाने के लिए भी हमें किन किन महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है, उसके बारे में हम यहाँ जानकारी देने जा रहे हैं, इसकी सूची नीचे निम्न प्रकार से हैं।

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र के फायदे (RTPS Service Bihar Caste Certificate Benefits): जाति प्रमाण पत्र बनवाने से हमें क्या क्या लाभ प्राप्त हो सकते हैं, इसकी  जानकारी नीचे दी गयी है। जो निम्न प्रकार से हैं।

  • आरक्षण प्राप्त करने के लिए।
  • सरकारी नौकरी में आरक्षण प्राप्त करने के लिए।
  • विद्यालय के शुल्क भुगतान में छूट प्राप्त करने के लिए।
  • नौकरी के लिए आयु सीमा में छूट प्राप्त करने के लिए।
  • स्कूल कॉलेज में छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए।

How To Apply For Bihar RTPS Service Plus Online:

बिहार आरटीपीएस सर्विस के लिए ऑनलाइन आवेदन आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आइए कुछ आसान शब्दों में हम आपको bihar RTPS service plus online registration करने की प्रक्रिया बताते हैं। जिससे कि आप आसानी से घर बैठे इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

step :1 सर्वप्रथम आपको आरटीपीएस सेवा की आधिकारिक वेबसाइट @serviceonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।

step :2 इसके बाद आपको होम पेज पर पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करके ओपन कर लेना है।

step :3 अब आपको “नागरिक अनुभाग” समभाग में जाकर “खुद का पंजीकरण” विकल्प पर क्लिक करें।

step :4 उसके बाद आपसे मांगी गई जानकारी मोबाइल नंबर, आपका नाम, जन्म तिथि, लिंक, यूजर आईडी और पासवर्ड आदि दर्ज करके वेरीफाई बटन पर क्लिक कर देना हैं।

step :5 ऐसा करने के बाद आपके दर्ज किये गये मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा, जिसे दर्ज करने के बाद आपकी आईडी बन जाएगी।

step :6 अब आपको पुन: आरटीपीएस सेवा की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाकर लॉग इन ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।

step :7 आपसे मांगी गई यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके Sign in ऑप्शन पर क्लिक कर देना हैं।

step :8 अब आपको ऑनलाइन अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपके सामने प्रमाणपत्र का लिंक ओपन हो जाएगा।

step :9 अब आप जिसका भी प्रमाण पत्र (जाति,आय, निवास) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Bihar RTPS Service Plus Apply Online Important Link

Bihar RTPS Service Income Certificate Apply Online

Click Here

Bihar RTPS Service Caste Certificate Apply Online

Click Here

Bihar RTPS Service Residential Certificate Apply Online

Click Here

Join WhatsApp Link

Click Here

Join Telegram Link

Click Here

Bihar RTPS Service Plus Apply Online 2023 FaQs:

RTPS service plus सेवा किस राज्य की है?

RTPS Service Plus सेवा बिहार राज्य की हैं।

RTPS वेबसाइट के क्या लाभ हैं?

आरटीपीएस सेवा बिहार सरकार द्वारा जारी किया गया एक पोर्टल है जिसके माध्यम से आप आय, जाति, निवास, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि बना सकते हैं।

How To Apply For Caste Certificate Online in Bihar?

बिहार में जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आप आरटीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर ऑनलाइन माध्यम से बना सकते हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी ऊपर दे दी गई हैं।

How To Apply For Residential Certificate Online in Bihar?

बिहार में मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आप आरटीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर ऑनलाइन माध्यम से बना सकते हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी ऊपर दे दी गई हैं।

How To Apply For Income Certificate Online in Bihar?

बिहार में आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आप आरटीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर ऑनलाइन माध्यम से बना सकते हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी ऊपर दे दी गई हैं।

RTPS Bihar Service Plus तत्काल सेवा क्या है?

बिहार सरकार के इस पोर्टल से आप किसी भी सरकारी प्रमाण पत्र को 2 दिन के अंदर बनवाना चाहते हैं।

What are the Documents Required to Apply RTPS Bihar Online Certificate?

इसके बारे में पूरी जानकारी ऊपर दे दी गई हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now