WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Mukhyamantri Krishi Vaniki Yojana 2023 बिहार मुख्यमंत्री कृषि वानिकी (पॉप्लर ई0टी0पी0) योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन

Bihar Mukhyamantri Krishi Vaniki Yojana 2023 बिहार मुख्यमंत्री कृषि वानिकी (पॉप्लर ई0टी0पी0) योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन | Biharlatestjob.com: बिहार सरकार के द्वारा राज्य के किसान भाइयों को लाभ प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा अनेक योजनाओं का संचालन किया जाता है। जिससे कि राज्य के किसानों की स्थिति में सुधार आ सके तथा अच्छी कृषि कर सकें। इन्हीं में से एक मुख्य योजना बिहार कृषि वानिकी योजना 2023 है। बिहार कृषि वानिकी पॉपुलर ई.टी.पी. योजना 2023 के तहत बिहार सरकार के द्वारा राज्य के किसानों को लाभ प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पौधों को कम दामों में किसानों को बेचा जाएगा तथा किसान उन पौधों को अपने खेतों में लगाएंगे। जिससे कि पर्यावरण एवं जलवायु सुरक्षित रहेगी। बिहार सरकार के द्वारा राज्य के अनेक किसानों को कृषि वानिकी योजना के तहत जोड़ा जा रहा है। इस योजना के तहत किसानों को दिए जाने वाले वृक्ष कुछ सालों में बड़े हो जाएंगे जिन्हें बेचकर किसान अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त कर सकेंगे। आज हम आपको बिहार कृषि वानिकी योजना 2023 के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं कृपया आर्टिकल में अंत तक बने रहें।

Bihar Mukhyamantri Krishi Vaniki Yojana 2023 बिहार मुख्यमंत्री कृषि वानिकी (पॉप्लर ई0टी0पी0) योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन

बिहार मुख्यमंत्री कृषि वानिकी (पॉप्लर ई0टी0पी0) योजना 2023 क्या है?

बिहार कृषि वानिकी योजना के तहत राज्य के किसानों को जोड़ा जाएगा तथा राज्य के प्रत्येक किसानो से ₹10 प्रति पेड़ के हिसाब से लिए जाएंगे। राज्य सरकार के द्वारा प्रदान किए जा रहे इन पेड़ों को किसान अपने खेतों के बाउंड्री के ऊपर लगा सकेंगे एवं कुछ सालों के पश्चात यह पेड़ बड़े हो जाएंगे जिन्हें काटकर किसान बेचकर इनसे लाभ प्राप्त कर सकेंगे। बिहार सरकार के द्वारा प्रदान किए जा रहे पेड़ लगभग 5 से 7 साल में 85 फीट से भी अधिक लंबे हो जाते हैं जिनका इस्तेमाल प्लाईवुड बनाने, बोर्ड बनाने तथा माचिस की तिल्ली बनाने में किया जाता है। पॉपुलर वृक्ष को लगाने के लिए मिट्टी का पीएच 5.8 से लेकर 8.5 तक होना चाहिए। बिहार सरकार के द्वारा प्रदान किए जा रहे पॉपुलर वृक्ष आदर्श जलवायु में जल उठते हैं तथा राज्य के किसानों को अधिक मुनाफा प्रदान करते हैं। यदि आप भी बिहार कृषि वानिकी योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो इसके संबंध में संपूर्ण जानकारी हमारे द्वारा नीचे प्रदान की गई है।

Bihar Mukhyamantri Krishi Vaniki Yojana Benefits:

हम यहाँ आपको बिहार कृषि वानिकी योजना पॉपुलर ई.टी.पी. से मिलने वाले लाभ को विस्तार से बताने जा रहे हैं, जो निम्न प्रकार से नीचे दिए गये हैं:

बिहार कृषि वानिकी योजना के तहत लाभार्थी किसान को ₹10000 कटिंग प्रति एकड़ के हिसाब से उपलब्ध किए जाएंगे।

इस योजना के तहत शामिल होने वाले किसानों को पर्यावरण एवं वन विभाग के स्थानीय कार्यालय से पॉपुलर की कटिंग निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

कृषि वानिकी योजना में शामिल किसानों को पॉपुलर के पौधों को स्थानीय पौधशाला से ₹10 मूल्य के हिसाब से प्राप्त करने का लाभ मिलेगा।

पॉपुलर के प्लांट में किसानों का अधिकार होगा जिससे पौधा बड़ा होने पर किसानों को ही उसका संपूर्ण लाभ प्रदान किया जाएगा।

इस योजना के तहत राज्य के किसानों को पॉपुलर वृक्ष की देखरेख करने के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

कृषि वानिकी योजना के माध्यम से किसानों खेतों के किनारों पर डेड लाख पॉपुलर प्रजाति के पेड़ों का रोपण किया जाएगा।

बिहार हरियाली मिशन के अंतर्गत राज्य में लगभग 2150 एकड़ भूमि में पॉपुलर पौधों की स्थापना की जाएगी।

बिहार सरकार के द्वारा चलाई जा रही कृषि वानिकी योजना के तहत दिए जाने वाले पौधों से किसानों की आर्थिक आय में वृद्धि की जा सकेगी।

Bihar Mukhyamantri Krishi Vaniki Yojana Eligibility:

हम यहाँ आपको कृषि वानिकी योजना के तहत आवेदन करने हेतु आवश्यक पात्रता एवं मापदंड विशेष रूप से क्या होनी जरुरी हैं इसके बारे में विस्तार रूप से बताने जा रहे हैं, जिसकी सूची निम्न प्रकार से नीचे बताई गई हैं:

  • कृषि वानिकी योजना के तहत आवेदन करने हेतु आवेदन के पास अपने नाम या लीज पर कम से कम 3 वर्ष के लिए जमीन होना आवश्यक है।
  • कृषि वानिकी योजना के तहत पौधे लगाने के लिए जमीन समतल एवं जल भराव मुक्त होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत आवेदक किसान के बैंक खाते में पूंजी के रूप में ₹20000 होने अनिवार्य है।
  • कृषि वानिकी योजना के तहत आवेदक किसान की जमीन में पौधों की सिंचाई करने के लिए बोरवेल होना आवश्यक है।

Bihar Mukhyamantri Krishi Vaniki Yojana Documents Required:

हम यहाँ आपको बिहार कृषि वानिकी योजना पॉपुलर ई.टी.पी. योजना के तहत आवेदन करने हेतु के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूचि बताने जा रहे हैं जो निम्न प्रकार से हैं:

  1. लीज डीड की फोटो कॉपी
  2. किसान के बैंक अकाउंट में ₹20000 जमा होने चाहिए
  3. भू स्वामित्व प्रमाण पत्र
  4. अपडेट की गई लगान की रसीद

How To Apply For Bihar Mukhyamantri Krishi Vaniki Yojana Online:

हम यहाँ आपको बिहार मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आइए हम आपको कुछ आसान शब्दों में bihar mukhyamantri krishi vaniki yojana online registration आवेदन करने की प्रक्रिया बताते हैं। जिससे कि आप आसानी से घर बैठे इस योजना के तहत आवेदन कर सकें।

चरण : 1 इसके लिए सर्वप्रथम आपको पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट @forestonline.bih.nic.in पर जाना होगा।

चरण : 2 इसके पश्चात आपको होम पेज पर मैंने सेक्शन में ऑनलाइन अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

चरण : 3 अब आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें आपको मांगी भी संपूर्ण जानकारी दर्ज करनी है।

चरण : 4 जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको जनरेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है जिसके बाद फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।

चरण : 5 अब आपको ओटीपी दर्ज करके प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

चरण : 6 अब आपको अपने मोबाइल नंबर पर 12 नंबर की रजिस्ट्रेशन आईडी प्राप्त होगी जिसके माध्यम से आप आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि में सुधार कर सकेंगे।

चरण : 7 अब अगले पेज में आपको पौधे की प्रजाति एवं पौधों की संख्या दर्ज करना है तथा सेव ड्राफ्ट पर क्लिक कर देना है।

चरण : 8 यदि आप फाइनल सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो आपके द्वारा फॉर्म में किसी प्रकार का सुधार नहीं किया जा सकता।

चरण : 9 सेवन ड्राफ्ट के माध्यम से आप अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

चरण : 10 आपको आवेदन फॉर्म के साथ अपने डॉक्यूमेंट अटैच करने हैं तथा सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

चरण : 11 इस प्रकार आप Bihar Mukhyamantri Krishi Vaniki Yojana Online Apply आवेदन कर सकते हैं।

How to Check Bihar Mukhyamantri Krishi Vaniki Yojana Status Online:

अगर आपने भी बिहार कृषि वानिकी विवाह योजना के लिए आवेदन किया था और आप भी बिहार मुख्यमंत्री कृषि वानिकी आवेदन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया जानना चाहते है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स बाय स्टेप को फॉलो करते हुए बिहार मुख्यमंत्री कृषि वानिकी एप्लीकेशन फॉर्म स्थिति की प्रोसेस आसानी से जान सकते है। ये स्टेप्स निम्न प्रकार से है –

step : 1 इसके लिए सर्वप्रथम आपको बिहार राज्य की पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट @forestonline.bih.nic.in पर पर जाना होगा।

step : 2 वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको होमपेज में चेक एप्लीकेशन स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना है।

step : 3 इसके बाद आपको अपनी एप्लीकेशन आईडी दर्ज करनी है तथा शो के विकल्प पर क्लिक करना है।

step : 4 तत्पश्चात आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन स्टेटस से संबंधित संपूर्ण जानकारी ओपन हो जाएगी।

step : 5 इस प्रकार आप कृषि वानिकी योजना का एप्लीकेशन स्टेटस ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे चेक कर सकते हैं।

step : 6 ऊपर बताई प्रक्रिया से आप bihar mukhyamantri krishi vaniki yojana application status check कर सकते हो।

Bihar Mukhyamantri Krishi Vaniki Yojana 2023 Apply Online Important Link

Bihar Mukhyamantri Krishi Vaniki Scheme Apply Online

Click Here

अन्य सरकारी योजना यहाँ देखें

Click Here

Bihar Mukhyamantri Krishi Vaniki Scheme Official Website

Click Here

Join WhatsApp Link

Click Here

Join Telegram Link

Click Here

Bihar Mukhyamantri Krishi Vaniki Yojana 2023 FaQs:

बिहार कृषि वानिकी (पॉप्लर ई0टी0पी0) योजना किसके द्वारा संचालित की जा रही है?

यह योजना बिहार राज्य द्वारा चलाई जा रही हैं।

बिहार कृषि वानिकी (पॉप्लर ई0टी0पी0)योजना के तहत आवेदन किस प्रकार से करें?

इस योजना के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से लिए जा रहे हैं।

बिहार कृषि वानिकी (पॉप्लर ई0टी0पी0) योजना के तहत पॉपुलर के पेड़ कहां से उपलब्ध करवाए जाएंगे?

इस योजना के अंतगर्त पॉपुलर के वृक्ष आवेदक के स्थानीय निवास की पौधशाला से उपलब्ध करवाए जाएंगे।

बिहार कृषि वानिकी (पॉप्लर ई0टी0पी0) योजना के तहत दिए जाने वाले पॉपुलर के पौधों को किन क्षेत्रों में उगाया जाता है?

इस योजना के तहत प्रदान किए जाने वाले पॉपलेट के पौधों को मैदानी क्षेत्रों उगाया जाता है।

बिहार कृषि वानिकी (पॉप्लर ई0टी0पी0) योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को लाभ प्रदान करना है जिससे कि बिहार राज्य के कृषि स्तर में सुधार हो सके।

बिहार कृषि वानिकी (पॉप्लर ई0टी0पी0) योजना के तहत आवेदन किस माध्यम से कर सकते हैं?

इस योजना के तहत आवेदन आप ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। जिसकी पूरी प्रक्रिया हमारे द्वारा ऊपर बता दी गई हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now