WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Godam Nirmaan Yojana 2022 Online Apply मिलेगा 5 से 6 लाख रूपये अनुदान की राशि

Bihar Godam Nirmaan Yojana 2022 Online Apply मिलेगा 5 से 6 लाख रूपये अनुदान की राशि : किसानों को अपनी फसल सुरक्षित रखने के लिए गोदाम की जरूरत होती है। सुरक्षित जगह की कमी के कारण किसान को अनाज के रखरखाव में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में किसान अनाज को रखने में असमर्थ होता है। ऐसे किसानों के लिए बिहार सरकार के द्वारा गोदाम निर्माण योजना की शुरुआत की गई है। योजना के माध्यम से किसान अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए गोदाम का निर्माण कर पाएंगे। गोंडा में फसलें जानवरों एवं मौसम की मार से सुरक्षित रहती हैं। किसान योजना के लिए 15 मार्च से 21 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। गोदाम निर्माण योजना की पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़े। आवेदन की प्रक्रिया तथा आवेदन करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।

Bihar Godam Nirmaan Yojana 2022 क्या है ?

godam nirman yojana

बिहार कृषि विभाग द्वारा हरित क्रांति योजना के अंतर्गत कृषि उपज भंडारण की सुविधा हेतु गोदाम निर्माण योजना शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत किसानों को गोदाम निर्माण के लिए अनुदान राशि का भुगतान किया जाएगा। यह अनुदान राशि पांच से छह लाख तक हो सकती है। अनुदान की राशि श्रेणी के आधार पर अलग-अलग दी जाएगी, इसकी जानकारी नीचे दी गई है। योजना का लाभ लेने के लिए राज्य भर के किसानों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

Bihar Godam Nirman Yojana 2022 से मिलने वाले लाभ

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
  • योजना के अंतर्गत गोदाम निर्माण के लिए किसानों को अनुदान राशि दी जाएगी।
  • सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को ₹500000 प्रति इकाई अथवा लागत का 50% जो भी कम हो, दिया जाएगा।
  • अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹600000 प्रति इकाई अथवा लागत का 75% जो भी कम हो, अनुदान के रूप में दिया जाएगा।
  • जाति वर्ग के अनुसार किसानों को अलग-अलग अनुदान की राशि दी जाएगी।
  • अनुदान के प्रतिशत एवं अनुदान की राशि में से जो भी कम होगा, उतनी ही राशि किसानों को अनुदान के रूप में दी जाएगी।

Bihar Godam Nirman Yojana Required Documents

  • भू-धारिता का विवरण (भूमि का दस्तावेज जिस पर गोदाम का निर्माण होना है)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक का हस्ताक्षर/अंगूठे का निशान
  • आधार कार्ड
  • मूलनिवासी पहचान पत्र
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • एड्रेस प्रूफ
  • मोबाइल नंबर

How To Apply For Bihar Godam Yojana 2022

  • गोदाम निर्माण योजना के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी सबसे पहले नीचे दिए गए अप्लाई लिंक के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात अभ्यार्थी गोदाम निर्माण हेतु आवेदन 2021-22 के लिंक पर क्लिक करें।
  • तत्पश्चात किसान अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें तथा आवेदन पत्र को सबमिट कर दें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक होने पर उसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल ले।

Important Details

Start Date To Apply Online 15 March 2022
Last Date To Apply Online 21 March 2022
Apply Link Click Here
Download Notification Click Here
Bihar Rail Kaushal Vikas Yojana 2022 Click Here
Official Website Click Here
Join WhatsApp / Telegram Group Click Here

Bihar Godam Yojana 2022 Online Apply कैसे करें ?

आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऊपर बताई गयी है.

Bihar Godam Yojana 2022 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है ?

Bihar Godam Nirmaan Yojana 2022 Online Apply करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2022 निर्धारित की गयी है.

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now