WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2023 बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मुआवजा राशि, लाभार्थी सूची

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2023 बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मुआवजा राशि, लाभार्थी सूची | Aapda prabandhan Bihar Online | BiharLatestJob.com: हमारे देश के अनेक राज्यों में हर वर्ष बाढ़ तथा प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं। जिनसे की राज्यों के बहुत से लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की समस्याओं को देखते हुए बिहार सरकार के द्वारा बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को ₹6000 का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली यह सहायता राशि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को यदि धन, पशु, मकान संबंधी नुकसान होता है, तो उसकी भी भरपाई सरकार की तरफ से की जाती है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बिहार बाढ़ राहत योजना के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे और आपको जानकारी देंगे कि बिहार बाढ़ राहत योजना के तहत आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज, पात्रता तथा आवेदन प्रक्रिया किस प्रकार रखी गई है। कृपया आर्टिकल में अंत तक बने रहे।

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2023 बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मुआवजा राशि, लाभार्थी सूची

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2023 क्या है?

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2023 के तहत राज्य के किसी भी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अनेक प्रकार की हानियां पहुंचती हैं। बहुत से लोग बेघर हो जाते हैं, कुछ परिवारों के पशु बाढ़ के कारण मर जाते हैं एवं बहुत से लोगों की बाढ़ के कारण मृत्यु भी हो जाती है। जिसे देखते हुए बिहार सरकार की तरफ से हर वर्ष बिहार बाढ़ राहत योजना के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जो कि सरकार के द्वारा आवेदन करने के 7 दिन के अंदर लोगों को मुआवजे के रूप में दी जाती है।

बिहार बाढ़ राहत योजना 2023 के उद्देश्य?

बिहार बाढ़ राहत योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत बाढ़ के समय राज्य के जिन लोगों को जान माल की हानि हुई है उन्हें सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत प्रदान की जा सके। बिहार बाढ़ राहत योजना के तहत राज्य के वे लोग जोकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से आते हैं उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के संबंध में संपूर्ण जानकारी हमारे द्वारा नीचे प्रदान की गई है।

बिहार बाढ़ प्रभावित जिले तथा बिहार बाढ़ राहत योजना से लाभान्वित होने वाले जिले:

  • शिवहर
  • दरभंगा
  • मुजफ्फरपुर
  • किशनगंज
  • गोपालगंज
  • सीतामढ़ी
  • खगरिया
  • सुपौल
  • पूर्वी समस्तीपुर
  • पश्चिमी समस्तीपुर

बाढ़ राहत सहायता योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि: 

बिहार बाढ़ राहत योजना के तहत सरकार की तरफ से बाढ़ से प्रभावित परिवारों को ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर परिजनों को 4 लिख रुपए, कपड़ों का नुकसान होने पर 1800 रुपए, फसल बर्बाद होने पर 6800 रुपए प्रति हेक्टेयर, गाय,भैंस की क्षति होने पर 30 हजार रुपए, घोड़े की क्षति होने पर 25 हजार रुपए, बर्तन के लिए 2 हजार रुपए, भेड़ बकरी की क्षति होने पर 3 हजार रुपए, पक्का मकान या कच्चा मकान टूटने पर 95 हजार रुपए, पक्का मकान के आंशिक क्षति पर 5200 रुपए, कच्चे मकान की आंशिक क्षति पर 3200 रुपए, झोपड़ी के नुकसान होने पर 4100 रुपए, जानवर के नुकसान होने पर 2100 रुपए तथा मुर्गी नुकसान होने पर 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana Documents Required:

बिहार बाढ़ राहत सहयोग योजना के लिए आवेदन करने हेतु निम्न आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक का विवरण

बिहार बाढ़ राहत सहयोग योजना के तहत आवेदन करने हेतु पात्रता:

इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आप जिस जिले से आते हैं वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित होना चाहिए।

यदि आप बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से आते हैं एवं आपका मकान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में है तो ही आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार बाढ़ राहत सहयोग योजना का लाभ उठाने के लिए आपका परिवार बाढ़ प्रभावित होना चाहिए।

How To Apply For Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana Online :

हम यहाँ आपको बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया विस्तार रूप से नीचे बताने जा रहे हैं, यदि आप भी bihar badh rahat sahayata yojana online registration करना चाहते हो तो नीचे बताई गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें:

यदि आप बिहार राज्य के निवासी हैं एवं किसी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से है तो आपको बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको किसी भी प्रकार से आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। बिहार राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार के द्वारा मुआवजा प्रदान करने के लिए शिविर लगवाए जाएंगे। यदि आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको लगाए गए शिविरों में जाकर शिविर कर्मचारियों द्वारा मांगी गई आवश्यक जानकारी प्रदान करनी होंगी। जिसके पश्चात शिविर कर्मचारी आप की जानकारी को दर्ज करेंगे तथा 1 सप्ताह के अंदर राज्य सरकार के द्वारा आपकी सहायता राशि आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana Helpline Number / Help Desk:

  • Address: 2nd Floor, Pant Bhawan, Near Indra Bhawan, Bailey Rd, Patna, Bihar 800001
  • Contact Number: 0612 252 2032
  • Email Id: [email protected]

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana Important Link

Apply Online

Click Here

Bihar Aapada Sampoorti Official Website

Click Here

सभी प्रकार की सरकारी योजना जानने के लिए

Click Here

Join WhatsApp Link

Click Here

Join Telegram Link

Click Here

[AdSense-C]

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2023 FaQs:

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना क्या है?

इस योजना की शुरुआत बाढ़ पीड़ित लोगों की सहायता के लिए की गयी है।

बिहार बाढ़ सहायता योजना में सरकार द्वारा कितनी मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी?

इस योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के परिवारों को ₹6000/- रूपये की सहायता राशि दी जाएगी तथा अन्य प्रकार की क्षति के लिए अलग अलग से मुआवजा निर्धारित किया गया हैं जिसका ऊपर विस्तार से बताया गया हैं।

बाढ़ के कारण फसलों के नुकसान के लिए कितना मुआवजा इस योजना के तहत दिया जायेगा?

इस योजना के द्वारा बाढ़ द्वारा ख़राब हुई फसलों के लिए बिहार सरकार से प्रति हेक्टेयर 6800/- रूपये की धनराशि मुआवजा के रूप में प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now