WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Voter ID Ko Aadhar Card Se Link Kaise Kare, मिनटों में Adhaar Card को Voter Card से लिंक करें

Voter ID Ko Aadhar Card Se Link Kaise Kare, मिनटों में Adhaar Card को Voter Card से लिंक करें : फर्जी वोटिंग रोकने हेतु भारत सरकार ने वोटर आईडी से आधार को लिंक करने का अभियान शुरू किया है। वोटर आईडी से आधार को लिंक कराने के लिए 31 मार्च 2023 तक की समय सीमा तय की गई है। आधार से वोटर आईडी को ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यम से लिंक कराया जा सकता है। चुनाव आयोग का कहना है कि इस तरह इलेक्शन में डुप्लीकेसी से बचा जा सकेगा। इससे पता चलेगा कि किसी व्यक्ति का एक से ज्यादा निर्वाचन क्षेत्रों में पंजीकरण तो नहीं है। Aadhaar Card को Voter ID से जोड़ने की प्रक्रिया बहुत सरल है। इसे Internet, SMS, Phone Call या Booth स्तर के अधिकारी के पास जाकर तथा अन्य तरीकों से किया जा सकता है। यदि आप भी अपने आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करना चाहते हैं तो पोस्ट को अंत तक पढ़े। Aadhaar Card को Voter ID से जोड़ने के सभी तरीके हमने नीचे उपलब्ध कराए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here

Voter ID Ko Aadhar Card Se Link Kaise Kare

Voter ID Ko Aadhar Card Se Link Kaise Kare क्या वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है?

चुनाव में होने वाली धांधली से निजात पाने के लिए वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करना शुरू कर दिया गया है। अगर अभी तक आपने वोटर आईडी को आधार से लिंक नहीं किया है तो आप उसे आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए वोटर्स को मजबूर नहीं किया जा सकता है। आधार को वोटर आईडी से लिंक करना अभी अनिवार्य नहीं है। मतदाता अपनी स्वेच्छा से अपने आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक कर सकते हैं। वोटर आईडी को आधार से लिंक करना मतदाता की इच्छा पर निर्भर करता है। वोटर आईडी को आधार से लिंक नहीं करने पर भी मतदाता मतदान कर सकेंगे।

Required Documents To Link Voter ID & Aadhar Card

वोटर आईडी को आधार से लिंक करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए-

  • आपका Voter I’D Card Number
  • Aadhaar Card
  • पंजीकृत Mobile Number / Email I’D
  • अब, आप Linking प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। ऐसे कई तरीके हैं जिनके माध्यम से आप आसानी से अपने Aadhaar को अपने Voter I’D से Link कर सकते हैं।

How To Link Voter Id Card With Adhaar Card

Voter ID को Aadhaar Card से लिंक करने के कई तरीके हैं, जिनके माध्यम से आप आसानी से अपने आधार को अपने वोटर आईडी से लिंक कर सकते हैं। आधार कार्ड वोटर आईडी से लिंक करने हेतु विभिन्न तरीके नीचे उपलब्ध कराए गए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here

How To Link Voter Id Card With Adhaar Card Through NVSP

  • वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए आपको सबसे पहले https://nvsp.in/ वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद लॉग इन पर क्लिक करें। यहां आपको रजिस्‍टर एज़ न्‍यू यूजर का ऑप्‍शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपसे मोबाइल नंबर और कैप्‍चा भरने को कहा जाएगा और आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को डालते ही एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां आपको मांगी गई सारी डिटेल्‍स भरनी होगी। इसे सबमिट करने के बाद आपका रजिस्‍ट्रेशन हो जाएगा। सारी जानकारी सबमिट होने के बाद ऑटोमेटिक एक्‍नॉलेजमेंट नंबर जेनरेट होगा।
  • आपका वोटर आईडी आधार से लिंक हुआ है या नहीं इसका स्टेटस चेक करने के लिए आप एकनॉलेजमेंट नंबर का उपयोग कर सकते हैं।

How To Link Voter ID Card With Adhaar Card Through SMS

  • आप चाहें तो सिर्फ एसएमएस के जरिए भी आधार और वोटर आईडी को लिंक करवा सकते हैं, इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 166 या 51969 पर एक मैसेज भेजना होगा।
  • मैसेज लिखने के लिए ECLINK स्पेस ईपीआईसी नंबर स्पेस आधार नंबर टाइप करना होगा।
  • उदाहरण के लिए, यदि आपका Voter ID Number AB123456789 और आपका Aadhaar Number 0987654321 है, तो आपको AB123456789 0987654321 Type करना होगा।
  • एक बार हो जाने के बाद, आपको आपके Phone Number पर एक सूचना भेजी जाएगी।

Mobile Se Voter ID Card Ko Adhaar Card Se Link Kaise Karen – Through Toll Free Number

भारत सरकार ने आधार और वोटर आईडी कार्ड को लिंक करने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में कई कॉल सेंटर भी बनाए हैं। ऐसे में आप टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन करके भी इसे लिंक करा सकते हैं। इसके लिए आपको अपना आधार नंबर और वोटर आईडी विवरण देना होगा। प्रक्रिया पूरी होते ही आपके मोबाइल फोन पर मैसेज आ जाएगा।

Booth स्तर के अधिकारियों के माध्यम से अपना आधार मतदाता पहचान पत्र Link करें

ऑनलाइन के अलावा आप चाहे तो ऑफलाइन भी वोटर आईडी और आधार को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए हर राज्य में कई बूथ स्तर के अधिकारी, बीएलओ की ओर से समय-समय पर कैंप लगाए जाते हैं । यहां आप अपने आधार और वोटर आईडी की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी अपने बीएलओ को सौंपें। लिंकिंग के बारे में आपके बीएलओ द्वारा आपको सूचित किया जाएगा।

How To Check Voter ID Card With Adhaar Card Linking Status

आप आसानी से UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) की Website पर अपने Aadhaar Voter I’D Linking की स्थिति का पता लगा सकते हैं। आप एनवीएसपी पोर्टल पर जा सकते हैं और “सीडिंग थ्रू एनवीएसपी पोर्टल” अनुभाग के तहत आवश्यक जानकारी प्रदान कर सकते हैं। इसके बाद, आपको मैसेज के जरिए लिंकिंग प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी मिलेगी।

Official Website : Click Here

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now