Mgnrega Job Card Search Bihar | Nrega Job Card List Check Online 2023 बिहार नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें | Biharlatestjob.com: आज के समय में हमारे देश में अधिकतम कार्य ऑनलाइन माध्यम से किए जाने लगे हैं जिससे कि देश के लोगों को किसी भी कार्य को करने में कठिनाई का सामना ना करना पड़े तथा समय की भी बचत हो सके। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट तथा मनरेगा से संबंधित अन्य जानकारी भी ऑनलाइन कर दी गई है जिसे कि आप घर बैठे चेक कर सकते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे के अनेक गांव मे अधिकतर लोग खेती-बाड़ी पर निर्भर होते हैं तथा बेरोजगार भी होते हैं जिसको देखते हुए हमारी केंद्र सरकार की तरफ से 2005 में मनरेगा योजना की शुरुआत की गई थी। देश के प्रत्येक गांव में मनरेगा योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोगों को हर वर्ष 100 दिन का रोजगार प्रदान किया जाता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से चेक करने की प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। कृपया आर्टिकल में अंत तक बने रहे।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट बिहार क्या है?
भारत सरकार के द्वारा मनरेगा योजना की शुरुआत सन 2005 में की गई थी। इस योजना के तहत केंद्र सरकार के द्वारा देश के प्रत्येक गांव में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 1 साल में 100 दिन का रोजगार प्रदान किया जाता है। जिसके लिए क्यों से पैसे का भी भुगतान किया जाता है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा देश के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए की गई है। मनरेगा योजना के तहत रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक के पास जॉब कार्ड होना आवश्यक है। यदि आपके पास मनरेगा योजना का जॉब कार्ड नहीं है तो आप इस योजना के तहत लाभ प्राप्त नहीं कर सकते। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया बताने जा रहे हैं।
Nrega Job Card List Check Online Bihar
हम यहाँ आपको बिहार जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। आइए कुछ आसान शब्दों में हम आपको how to check mgnrega job card online bihar करने की प्रक्रिया बताते हैं। जिससे कि आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन बिहार मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक कर सकें:
step : 1 बिहार मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट @nrega.nic.in पर जाना होगा।
step : 2 वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको ग्राम पंचायत के ऑप्शन में जनरेट रिपोर्ट्स के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
step : 3 इसके पश्चात आपको अनेक राज्यों के नाम की लिस्ट दिखाई देगी जिसमें अपने राज्य के नाम के ऊपर क्लिक करना है।
step : 4 राज्य सेलेक्ट करने के बाद आपको फाइनेंशयल ईयर सेट करना है तथा जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत सिलेक्ट करके प्रोसैस्ड के बटन पर क्लिक कर देना है।
step : 5 इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको जॉब कार्ड एवं एंप्लॉयमेंट रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
step : 6 इसके पश्चात आपके सामने आपके ग्राम पंचायत के सभी लोगों की जॉब कार्ड लिस्ट ओपन हो जाएगी, जिसमें आपको अपना नाम चेक कर लेना है।
step : 7 अपना नाम चेक करने के बाद आपको नाम के सामने दी गई जॉब कार्ड संख्या के ऑप्शन पर क्लिक करना है। जिसके पश्चात आपके सामने आपके जॉब से कार्ड संबंधी संपूर्ण जानकारी ओपन हो जाएगी।
step : 8 इस प्रकार आप ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे बिहार जॉब कार्ड लिस्ट चेक कर सकते हैं।
step : 9 ऊपर बताई गई विधि द्वारा आप आसनी से Bihar Nrega Job Card List Check कर सकते हैं।
Nrega Job Card List Check Online Helpline Number / Help Desk
- Contact Number: 1800-111-555
Nrega Job Card List Check Online 2023 Important Link |
|
Nrega Job Card List Check Online Bihar |
Click Here |
अन्य सरकारी योजना यहाँ देखें |
Click Here |
Bihar Nrega Official Website |
|
Join WhatsApp Link | |
Join Telegram Link |
Bihar NREGA Job Card List Download 2023 FaQs:
बिहार जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से कैसे चेक करें?
बिहार जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया हमारे द्वारा ऊपर बता दी गई हैं।
बिहार जॉब कार्ड लिस्ट की आधिकारिक वेबसाइट क्या हैं?
बिहार जॉब कार्ड लिस्ट की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in हैं।
मनरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या है।
मनरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड तथा बैंक पासबुक है।
बिहार जॉब कार्ड नंबर ऑनलाइन कैसे पता करें।
बिहार जॉब कार्ड नंबर ऑनलाइन पता करने की पूरी प्रक्रिया ऊपर बता दी गई हैं।