Indian Army LDC Recruitment 2022 इंडियन आर्मी में एलडीसी के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास अभ्यर्थी करें आवेदन : रक्षा मंत्रालय अधीनस्थ आर्मी एयर डिफेंस सेंटर द्वारा अवर श्रेणी लिपिक (LDC-LOWER Divisional Clerk) 1 पदों पर भर्ती के लिए अधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। चयनित अभ्यार्थियों को भारत में कहीं भी नियुक्ति की जा सकती है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यार्थी ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन पत्र भेजकर एलडीसी के पद पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन 16 जुलाई से 29 अगस्त 2022 तक स्वीकार किए जा रहे हैं। इंडियन आर्मी एलडीसी भर्ती 2022 के लिए जरूरी योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं अन्य जानकारी नीचे उपलब्ध कराई गई है। भर्ती की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर ध्यान से पढ़ें। आवेदन करने की प्रक्रिया एवं ऑफिशल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
Indian Army LDC Recruitment 2022 Application Fee
इंडियन आर्मी एलडीसी भर्ती 2022 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, अर्थात सभी वर्गों के अभ्यार्थी क्लर्क भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
Indian Army LDC Recruitment 2022 Age Limit
- क्लर्क के पद पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
- अधिकतम 25 वर्ष तक की आयु के अभ्यार्थी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आयु की गणना आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी।
- अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
- आयु सीमा की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यार्थी अधिकारिक विज्ञापन चेक करें।
Indian Army LDC Recruitment 2022 Educational Qualification
- इंडियन आर्मी एलडीसी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से न्यूनतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आवेदक कि कंप्यूटर पर अंग्रेजी में टंकण गति 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट या अधिक होनी चाहिए।
Indian Army LDC Recruitment 2022 Selection Procedure
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
इंडियन आर्मी एलडीसी भर्ती 2022 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा तथा टाइपिंग टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति, संख्यात्मक अभिक्षमता, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता पर बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे जिसके लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में अहर्ता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके पश्चात लिखित परीक्षा तथा टाइपिंग टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर परिणाम जारी किया जाएगा।
How To Apply For Indian Army LDC Recruitment 2022
- भारतीय सेना क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदन के लिए अभ्यार्थी सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर ध्यान से पढ़ें तथा अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
- इसके पश्चात अधिकारीक विज्ञापन में संलग्न आवेदन पत्र को सही प्रकार के साथ कागज पर प्रिंट करें।
- अब आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।
- अब आवेदन पत्र को सही प्रकार के लिफाफे में डाल कर इसके ऊपर एलडीसी के पद हेतु आवेदन और श्रेणी दर्ज करें।
- लिफाफे को “कमांडेंट, आर्मी एडी सेंटर, गंजम (ओडिशा) पिन-761052” के पते पर अंतिम तिथि से पहले पहुंचाना सुनिश्चित करें।
Important Details
Start Date To Apply Online | 16 July 2022 |
Last Date To Apply Online | 29 August 2022 |
Download Application Form | Click Here |
Exam Date | Available Soon |
Admit Card | Available Soon |
Official Notification | Hindi / English |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp / Telegram Group | Click Here |
Indian Army LDC Recruitment 2022 के लिए आवेदन कब तक भरे जाएंगे?
इंडियन आर्मी एलडीसी भर्ती 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन 16 जुलाई से 29 अगस्त तक भरे जाएंगे।
Indian Army LDC Recruitment 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
इंडियन आर्मी एलडीसी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की संपूर्ण प्रोसेस और एप्लीकेशन फॉर्म ऊपर दिया गया है।