WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration 2023, Azadi Ka Amrit Mahotsav आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने पर हर घर तिरंगा अभियान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करें

Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration 2023, Azadi Ka Amrit Mahotsav आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने पर हर घर तिरंगा अभियान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करें : भारत को 15 अगस्त 1947 में अंग्रेजों से आजादी मिली थी। आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान 200000000 से अधिक घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। मोदी सरकार ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक ,हर घर तिरंगा, अभियान चला रही है। पहले ही सूर्यास्त के पहले तक ही तिरंगा फहराया जा सकता था। हर घर तिरंगा अभियान को देखते हुए फ्लैग कोड यानी ध्वज संहिता में बदलाव किया गया है, किए गए बदलाव के चलते अब दिन एवं रात दोनों समय तिरंगा फहराया जा सकता है। अभियान के तहत सभी भारतीय नागरिकों से अपने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर 13 से 15 अगस्त 2023 तक तिरंगा फहराने की अपील की गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here

Har Ghar Tiranga

हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार ने देशवासियों में देश प्रेम की भावना को जगाने का प्रयास किया है। इसके लिए एक प्रतीक के रूप में तिरंगे को प्रत्येक घर के ऊपर फहराने का लक्ष्य रखा गया है। हर घर तिरंगा अभियान के लिए पंजीकरण करने एवं सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की संपूर्ण प्रक्रिया नीचे दी गई है। पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ लें।

Har Ghar Tiranga Abhiyan Certificate

Har Ghar Tiranga Certificate Registration हर घर तिरंगा अभियान के तहत संस्कृति मंत्रालय द्वारा 13 से 15 अगस्त 2023 तक प्रत्येक घर, ऑफिस, स्कूल एवं अन्य जगहों पर तिरंगा फहराने के लिए देशवासियों से अपील की गई है। भारत के नागरिक 22 जुलाई से लेकर 5 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करके अपना तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। 13 से 15 अगस्त 2023 तक तिरंगे झंडे के साथ सेल्फी लेकर उसे ऑनलाइन पोर्टल पर भी अपलोड कर सकते हैं। अभियान के तहत तिरंगा ऑनलाइन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे उपलब्ध कराई गई है।

How To Register For Har Ghar Tiranga Abhiyan 2023

  • हर घर तिरंगा अभियान के लिए पंजीकरण करने एवं सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे उपलब्ध कराई गई है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके भारतीय नागरिक अपना पंजीकरण कर सकते हैं, एवं सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • पंजीकरण के लिए सबसे पहले भारतीय नागरिक ‘हर घर तिरंगा’ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
  • इसके पश्चात होम पेज पर “Pin a Flag” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना नाम एवं मोबाइल नंबर लिखकर Next के बटन पर क्लिक करें, इसके अलावा आप अपने Gmail अकाउंट से भी लॉगिन कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको लोकेशन दिखाई देगी यहां पर Pin a Flag पर क्लिक करना है।
  • अब आप का पंजीकरण पूर्ण हो जाएगा, आप Download Certificate के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

Rules For Hoisting The National Flag राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने के नियम

हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री द्वारा हमारे देश के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि अपने कार्यालयों और घरों पर तिरंगा लगाए और अपनी देशभक्ति का परिचय दें। इसके साथ ही 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा अवश्य रूप से लगाए ,इसके साथ ही राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कुछ नियम है, जिनकी जानकारी होना आवश्यक है। सभी राष्ट्रीय ध्वज को फहराने से पहले महत्वपूर्ण नियमों को जान ले, यह नियम इस प्रकार से हैं |

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
  • ध्वजा फहराने पर उसे सम्मानपूर्ण स्थान देना चाहिए। यानी उसे ऐसे स्थान पर फहराएं जहाँ से वो स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
  • मंच पर झंडा फहराने पर इस बात का ध्यान रखें की जब वक्त का मुख श्रोता की ओर हो तो झंडा उसके दाहिने तरफ ही होना चाहिये।
  • राष्ट्रीय ध्वज फटा या मैला नहीं होना चाहिये।
  • तिरंगा झंडा खादी, सूती या फिर सिल्क का ही होना चाहिए। प्लास्टिक से बने झंडों का उपयोग वर्जित है।
  • झंडे पर कुछ भी लिखा या छपा नहीं होना चाहिए।
  • किसी दूसरे झंडे / पताका को राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर या फिर बराबर में नहीं रखा जा सकता।
  • किसी राष्ट्रीय शोक के अवसर पर ही ध्वजा को आधा झुकाया जा सकता है अन्यथा नहीं।
  • यदि किसी भवन की खिड़की, बालकनी या अगले हिस्से से झंडे को आड़ा या तिरछा फहराया जाए तो ध्वज को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जा सकता है।
  • यदि किसी अधिकारी की गाडी पर लगाया जाए तो झंडा गाडी की दाहिनी ओर या फिर बिलकुल बीच में लगाया जा सकता है।
  • ध्वजा सरकारी भवन पर रविवार व अन्य छुट्टियों के दिनों में भी सूर्योदय से सूर्यास्त के समय के मध्य ही फहराया जा सकता है।
  • विशेष अवसरों और नियमों के साथ तिरंगा झंडा रात को भी फहराया जा सकता है।
  • ध्वज फहराते वक्त सदा स्फ़ूर्ति के साथ फहराएं और उतारते समय इसे आदरपूर्वक उतारें। झंडे को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जाए।
  • ध्वज के मैले होने या फटने की स्थिति में उसे एकांत में पूरी तरह से नष्ट करना चाहिए।

Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration 2023 Important Details

अभियान का नाम हर घर तिरंगा अभियान
पंजीकरण तिथि 22 जुलाई से 05 अगस्त 2023
झंडा फहराने की अवधि 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023
Registration Click Here
Download Certificate Click Here
Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Join WhatsApp / Telegram Group Click Here

“हर घर तिरंगा अभियान” क्या है ?

हमारे देश की आजादी के 76 वर्ष के पूर्ण होने पर बार इसे अमृत महोत्सव के रूप में संपूर्ण देश में मनाया जाएगा। इस अवसर पर हर घर पर तिरंगा लहराने को लेकर सरकार ने एक अभियान चलाया है, इसी अभियान का नाम “हर घर तिरंगा अभियान” रखा गया है।

“हर घर तिरंगा अभियान” के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

हर घर तिरंगा अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की संपूर्ण प्रोसेस, विस्तार से ऊपर बताई गई है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now