BSSC Mines Inspector Vacancy 2021 Notification Apply Online बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा खान एवं भूतत्व विभाग के अंतर्गत खान निरीक्षक (अराजपत्रित) के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। यह भर्ती कुल 100 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन 20 सितंबर 2021 से 20 अक्टूबर 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन के पश्चात अभ्यार्थी 22 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व अभ्यार्थी भर्ती की पूरी जानकारी के लिए अधिकारिक विज्ञापन जरूर चेक करें जिसे डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक हमने नीचे उपलब्ध कराया है। परीक्षा 10-11 मई 2022 को आयोजित की जा सकती है। Result डाउनलोड करने के लिए लिंक नीचे दिया गया है।
BSSC Mines Inspector Vacancy Details 2021
BSSC Mines Inspector Vacancy 2021 Age Limit
- भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है।
- अनारक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्यों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तथा अनारक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए
- अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है।
- अनुसूचित जाति तथा जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
- अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है।
- आयु की गणना 1 अगस्त 2019 को आधार मानकर की जाएगी।
Educational Qualification
- खान निरीक्षक के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी के पास अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से खान एवं खान सर्वेक्षण में डिप्लोमा अथवा किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भूगर्भ विज्ञान में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- अभ्यार्थी जिस संस्थान का डिप्लोमा प्रमाण पत्र समर्पित करेंगे उस संस्थान का AICTE से मान्यता प्राप्त होने से संबंधित साक्ष्य संलग्न करना अनिवार्य है।
BSSC Mines Inspector Vacancy 2021 Application Fee
- खान निरीक्षक के पद पर आवेदन के लिए परीक्षा शुल्क ₹750 निर्धारित किया गया है।
- अनुसूचित जाति तथा जनजाति (बिहार के स्थाई निवासी) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 निर्धारित किया गया है।
- सभी श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थियों तथा बिहार के स्थाई निवासी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 निर्धारित किया गया है।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
- आवेदन शुल्क जमा होने पर किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
BSSC Mines Inspector Vacancy 2021 Selection Method
खान निरीक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा तीन प्रश्न पत्रों के लिए अलग-अलग पारियों में आयोजित होगी। प्रथम पत्र प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन का होगा जिसमें 3 घंटे के समय में कुल 100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा प्रश्न पत्र खनन एवं खान सर्वेक्षण अथवा भूतत्व विषय पर होगा जिसमें 3 घंटे में कुल 100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। तीसरा प्रश्न पत्र भारत के खनन विधान तथा नीतियों के लिए होगा, जिसमें भी कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा एवं यह कुल 100 अंकों का होगा। परीक्षा हेतु निर्धारित विषय का पाठ्यक्रम शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।
BSSC Mines Inspector Vacancy 2021 Important Details
Download Result | Click Here |
Last Date To Apply Online | 20 October 2021 |
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram Group | Click Here |