WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2023 बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana Anudan Online | Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2023 बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस | Biharlatestjob.com: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारी राज्य के अधिकतर किसान सूखे से ग्रस्त हैं तथा नलकूप लगवाने में सक्षम नहीं है। जिससे कि हर वर्ष बहुत से किसानों को सूखे के कारण अपनी फसलों को गवाना पड़ता है। राज्य में हर वर्ष सैकड़ों एकड़ फसल सूखे के कारण बर्बाद हो जाती है। जिसे ध्यान में रखते हुए राज्य के किसानों के हित‌के लिए बिहार सरकार के द्वारा बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2023 की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत बिहार राज्य के निवासी किसानों को निजी नलकूप लगवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएग। यदि बिहार राज्य का कोई किसान इस योजना के तहत आवेदन करता है तो उसे प्रति मीटर के हिसाब से नलकूप लगवाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे कि राज्य के किसानों को अपने खेतों में नलकूप लगवाने में आसानी होगी तथा अच्छी फसल होगा पाएंगे। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार निजी नलकूप योजना 2023 के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। एवं बताएंगे कि बिहार निजी नलकूप योजना के तहत आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज तथा पात्रता क्या क्या रखी गई है कृपया आर्टिकल में अंत तक बने रहे।

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2023 बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना क्या है?

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत राज्य सरकार के द्वारा बिहार के किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा इस योजना के तहत राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे कि वह अपने खेतों में निजी नलकूप लगा। सकें बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2023 के तहत राज्य के किसानों को प्रति मीटर के हिसाब से रुपए प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के तहत यदि कोई किसान 70 मीटर गहराई वाला नलकूप लगाता है तो उसे ₹328 प्रति मीटर के हिसाब से ₹15000 की आर्थिक सहायता सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा यदि कोई किसान 100 मीटर गहराई वाला नलकूप लगाता है तो उसे ₹597 प्रति मीटर के हिसाब से ₹35000 की आर्थिक सहायता सब्सिडी प्रदान की जाएगी। यदि आप भी बिहार के निवासी हैं एवं किसान है तो आप इस योजना का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने हेतु संपूर्ण जानकारी हमारे द्वारा नीचे उपलब्ध करवाई गई है।

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana Benefits:

हम यहाँ आपको बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना अनुदान के लाभ को विस्तार से बताने जा रहे हैं, जो निम्न प्रकार से नीचे दिए गये हैं:

  • बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के सभी किसान आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना के तहत राज्य के किसानों को नलकूप लगवाने के लिए सब्सिडी राशि प्रदान की जाएगी जो कि उनके अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
  • बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत राज्य के किसानों को गहराई के अनुसार सब्सिडी राशि का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत राज्य के किसानों को ₹10000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत राज्य के किसानों को नलकूप लगवाने पर ₹15000 से लेकर ₹35000 तक की सब्सिडी राशि प्रदान की जाएगी।
  • बिहार ताप्त निजी नलकूप योजना के तहत राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के किसान अपने खेतों की सिंचाई कर अच्छी फसल प्राप्त कर सकेंगे।

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana Eligibility:

हम यहाँ आपको बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना अनुदान के तहत आवेदन करने हेतु आवश्यक पात्रता एवं मापदंड विशेष रूप से क्या होनी जरुरी हैं इसके बारे में विस्तार रूप से बताने जा रहे हैं, जिसकी सूची निम्न प्रकार से नीचे बताई गई हैं:

  1. बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत आवेदक करता किसान बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  2. बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत अनुसूचित जाति के न्यूनतम 16 प्रतिशत एवं अनुसूचित जनजाति के न्यूनतम 1 प्रतिशत किसानों को प्रत्येक जिले से लाभ प्रदान किया जाएगा।
  3. इस योजना के तहत ऐसी श्रेणी के 1 प्रतिशत लागू नहीं होंगे यह भाग अनुसूचित जाति के 16 प्रतिशत में जोड़ दिया जाएगा जो कुल मिलाकर 17 प्रतिशत हो जाएगा।
  4. बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत आवेदन करने हेतु किसान के पास 40 डिसमिल भूमि होना आवश्यक है।
  5. इस योजना के तहत राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana Documents Required:

हम यहाँ आपको बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना अनुदान के तहत आवेदन करने हेतु के लिए महतवपूर्ण दस्तावेज की सूचि बताने जा रहे हैं जो निम्न प्रकार से हैं:

  • किसान का आधार कार्ड
  • कृषि भूमि के दस्तावेज
  • किसान का वोटर कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • भूमि में पहले से नलकूप न होने के प्रमाण
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • किसी अन्य योजना से निजी नलकूप स्थापित न करवाने का शपथ पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • भू धरकता प्रमाण पत्र

How To Apply For Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana Online:

हम यहाँ आपको बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आइए कुछ आसान शब्दों में हम आपको bihar shatabdi niji nalkup yojana anudan online registration करने की प्रक्रिया बताते हैं। जिससे कि आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से इस योजना के तहत आवेदन कर सकें।

step : 1 इसके लिए सर्वप्रथम आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट @minorirrigation.bihar.gov.in/bsnny/ पर जाना होगा।

step : 2 आपको वेबसाइट के होम पेज पर “आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करना है।

step : 3 जिसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा, जिसमें आपसे मांगी सभी जानकारी अपना नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर तथा नलकूप से संबंधित विवरण आदि  दर्ज करनी है।

step : 4 मांगी गई संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं तथा सबमिट की ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

step : 5 इसके पश्चात आपको एक आवेदन संख्या प्रदान की जाएगी जिसे की संभाल कर रखना है।

step : 6 इस प्रकार आपका bihar shatabdi niji nalkup yojana anudan online apply आवेदन पूर्ण हो जाएगा।

How to Check Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana Status Online:

अगर आपने भी बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के लिए आवेदन किया था और आप भी बिहार शताब्दी निजी नलकूप आवेदन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया जानना चाहते है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स बाय स्टेप को फॉलो करते हुए बिहार शताब्दी निजी नलकूप एप्लीकेशन फॉर्म स्थिति की प्रोसेस आसानी से जान सकते है। ये स्टेप्स निम्न प्रकार से है –

चरण : 1 इसके लिए सर्वप्रथम आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट @minorirrigation.bihar.gov.in/bsnny/ पर जाना होगा।

चरण : 2 आपको वेबसाइट के होम पेज पर निजी नलकूप अनुदान के सेक्शन में जाकर आवेदन की स्थिति ऑप्शन पर क्लिक करना है।

चरण : 3 ऐसा करने के पश्चात आपको दी गई आवेदन संख्या दर्ज करें ऑप्शन के आगे आये बॉक्स में दर्ज करके सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

चरण : 4 इसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति से संबंधित संपूर्ण जानकारी ओपन हो जाएगी, जिसकी आप आसानी से जाँच कर सकते हैं।

चरण : 5 इस प्रकार से bihar shatabdi niji nalkup scheme anudan application status check कर सकते हो।

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत दावा अपलोड किस प्रकार से करें:

चरण : 1 इसके लिए सर्वप्रथम आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट @minorirrigation.bihar.gov.in/bsnny/ पर जाना होगा।

चरण : 2 वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज पर निजी नलकूप आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करके दावा अपलोड करें के विकल्प का चयन करना है।

चरण : 3 जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको आवेदन संख्या दर्ज करनी है तथा सबमिट की ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

चरण : 4 इसके पश्चात आप अपना दावा अपलोड कर सकते हैं।

पावती रसीद प्रिंट कैसे करें:

चरण : 1 बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत पावती रसीद प्रिंट करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसकी @minorirrigation.bihar.gov.in/bsnny/ पर जाना होगा।

चरण : 2 आपको वेबसाइट के होम पेज पर निजी नलकूप अनुदान के ऑप्शन पर क्लिक करके पावती रसीद प्रिंट के विकल्प का चयन करना है।

चरण : 3 इसके पश्चात आपको रजिस्ट्रेशन नंबर तथा आधार नंबर में से किसी एक का चयन करना है।

चरण : 4 अब आपसे मांगी गई जानकारी पंजीकरण संख्या/आधार संख्या, नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

चरण : 5 जिसके बाद आपके सामने पावती रसीद ओपन हो जाएगी जिसे कि आप डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana Helpline Number / Help Desk:

  • Contact Number / Helpline Number: 0612-2215605/ 2215606

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana Anudan 2023 Important Link

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Scheme Anudan Apply Online

Registration || Login Here

How to Check Bihar Shatabdi Niji Nalkup Scheme Status

Click Here

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Scheme Anudan Official Website

Click Here

Join WhatsApp Link

Click Here

Join Telegram Link

Click Here

Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana 2023 FaQs:

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना आधिकारिक वेबसाइट क्या हैं?

इस योजना की official website http://minorirrigation.bihar.gov.in/bsnny/ हैं।

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत किसानों को कितनी सब्सिडी प्रदान की जाएगी?

इस योजना के तहत किसानों को सब्सिडी के रूप में प्रति मीटर नलकूप के हिसाब से 15,000 से लेकर ₹35,000 तक प्रदान किए जाएंगे।

क्या बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत किसानों को नलकूप लगाने के लिए सहायता राशि प्रदान की जाएगी?

इस योजना के तहत राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में किसानों को नलकूप लगवाने के लिए सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के तहत राज्य के किसानों को क्या लाभ प्राप्त होंगे?

इस योजना के तहत राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के गरीब किसानों को नलकूप लगवाने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिससे कि वह अपने खेतों में नलकूप लगवा सकें।

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों से आने वाले गरीब किसानों की सहायता करना है जिससे कि राज्य के किसान अच्छी फसल प्राप्त कर सकें एवं राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके।

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करनी की प्रक्रिया ऊपर बता दी गईं हैं।

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना में आवेदन करने का माध्यम क्या हैं?

इस योजना में ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना के हेल्पलाइन नंबर क्या हैं?

इस योजना के हेल्पलाइन नंबर: 0612-2215605/ 2215606, 0612-2217161/ 2217162, 0612-2217163/ 2217164, 0612-2217165/ 2217450, 0612-2217451/ 2217452 हैं।

BSNNY हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या होंगे?

इस योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूची ऊपर बता दी गई हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now