Bihar Rural Development Ombudsman Recruitment 2022 ग्रामीण विकास विभाग लोकपाल भर्ती : ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निवारण हेतु राज्य के 14 जिलों में लोकपाल की नियुक्ति के लिए पैनल तैयार करने हेतु इच्छुक एवं योग्य नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यार्थी लोकपाल के पदों पर ऑनलाइन आवेदन 6 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक कर सकते हैं। लोकपाल भर्ती के लिए जरूरी योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं अन्य जानकारी नीचे उपलब्ध कराई गई है। भर्ती की पूरी जानकारी के लिए आवेदक अधिकारिक विज्ञापन डाउनलोड कर चेक करें। ऑनलाइन आवेदन करने एवं ऑफिशल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का सीधा लिंक हमने नीचे उपलब्ध कराया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
क्र.स. | जिला का नाम | क्र.स. | जिला का नाम |
1 | अरवल | 8 | बक्सर |
2 | किशनगंज | 9 | मधेपुरा |
3 | खगड़िया | 10 | शेखपुरा |
4 | जगानाबाद | 11 | शिवहर |
5 | जमुई | 12 | सहरसा |
6 | नालंदा | 13 | समस्तीपुर |
7 | पूर्वी चम्पारण | 14 | सुपौल |
Bihar Rural Development Ombudsman Recruitment 2022 Age Limit
- लोकपाल के पद पर आवेदन के लिए अभ्यार्थी की अधिकतम आयु सीमा 66 वर्ष या इससे कम होनी चाहिए।
- आयु की गणना 1 जुलाई 2022 को आधार मानकर की जाएगी।
Bihar Rural Development Ombudsman Recruitment 2022 Eligibility
- आवेदक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए एवं इसके अतिरिक्त निम्नांकित में से किसी भी एक या अधिक क्षेत्र में कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। – लोक प्रशासन यथा प्रशासनिक सेवाओं के सेवानिवृत्त पदाधिकारी – विधि यथा न्यायिक सेवाओं के सेवानिवृत्त विधि पदाधिकारी – अभियंत्रण सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्यपालक अभियंता से अन्यून – उच्चतर शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्य सेवानिवृत्त व्यक्ति – प्रबंधकीय योग्यता के साथ सामाजिक कार्य का अनुभव – ख्याति प्राप्त एनजीओ या सरकारी मान्यता प्राप्त निकाय समिति के संबंध एवं सामाजिक कार्य का अनुभव।
Bihar Rural Development Ombudsman Vacancy Details 2022
- लोकपाल का चयन 2 वर्षों के लिए किया जाएगा।
- लोकपाल द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करने के उपरांत उन्हें अधिकतम 2 बार 1 वर्ष का अवधि विस्तार किया जा सकेगा।
- लोकपाल के लिए प्रत्येक बैठक हेतु ₹2250 मानदेय के रूप में देय होगा।
- मानदेय के रूप में प्रतिमाह अधिकतम ₹45000 दिए जा सकते हैं।
- जांच कार्य हेतु क्षेत्रीय भ्रमण की सुविधा देय होगी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
How To Apply For Bihar Rural Development Ombudsman Recruitment 2022
- ग्रामीण विकास विभाग लोकपाल भर्ती 2022 के लिए आवेदन हेतु अभ्यार्थी सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके पश्चात आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके पश्चात अपने यूजर नेम तथा पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें, यदि रजिस्टर्ड नहीं है तो पहले स्वयं को रजिस्टर करें।
- अब आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- शैक्षणिक दस्तावेजों सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की प्रति स्कैन कर अपलोड करें।
- अब अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब आवेदन पत्र को सबमिट करें तथा आवेदन सफल होने पर आवेदन की रसीद प्रिंट कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
Important Details
Start Date To Apply Online | 06 September 2022 |
Last Date To Apply Online | 30 September 2022 |
Apply Link | Click Here |
Exam Date | Available Soon |
Admit Card | Available Soon |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp / Telegram Group | Click Here |
ग्रामीण विकास विभाग लोकपाल भर्ती 2022 के लिए योग एवं इच्छुक अभ्यर्थी 06 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट http://rdd.bih.nic.in/ पर जाकर Ombudsman के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया ऊपर पोस्ट में उपलब्ध कराई गई है।