Bihar Police Academy Teacher Recruitment 2022 बिहार पुलिस अकादमी शिक्षक बहाली : बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर, नालंदा द्वारा नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। बिहार पुलिस अकादमी के परिसर में एक किंडर गार्डन की स्थापना की गई है, जिसमें शिक्षण कार्य हेतु शिक्षिका/शिक्षक की रिक्तियों की पूर्ति हेतु भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। भर्ती का आयोजन कुल 2 पदों के लिए किया जा रहा है। रिक्त पदों पर अभ्यार्थियों का चयन संविदा के आधार पर किया जा रहा है। भर्ती के लिए कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 1 सितंबर 2022 को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर अवस्थित प्रशासनिक भवन में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती की पूरी जानकारी के लिए अभ्यार्थी पोस्ट को अंत तक पढ़े एवं अधिकारीक विज्ञापन डाउनलोड कर चेक करें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
Bihar Police Academy Teacher Recruitment 2022 Age Limit
- बिहार पुलिस अकादमी शिक्षक भर्ती 2022 के लिए आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है।
- अधिकतम 30 वर्ष तक की आयु के अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आयु की गणना 1 सितंबर 2022 को आधार मानकर की जाएगी।
Application Fee
बिहार पुलिस अकादमी में शिक्षक के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन के लिए कोई भी शुल्क नहीं रखा गया है, अर्थात सभी वर्गों के अभ्यर्थी भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Police Academy Teacher Recruitment 2022 Educational Qualification
बिहार पुलिस अकादमी शिक्षक भर्ती 2022 के लिए आवेदन हेतु अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से स्नातक के साथ बीएड/डीएल ईडी उत्तीर्ण होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यार्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।
Bihar Police Academy Teacher Recruitment 2022 Salary Details
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
बिहार पुलिस अकादमी में शिक्षक के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को ₹10000 प्रति माह मानदेय राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त कोई भी अन्य भत्ता देय नहीं होगा।
Selection Procedure
बिहार पुलिस अकादमी भर्ती में शिक्षक के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। यह पूर्णतः अस्थाई नियोजन है। अपेक्षा अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने पर चयन कमेटी की अनुशंसा पर संबंधित व्यक्ति को निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के द्वारा कभी भी सेवा से हटाया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 1 सितंबर 2022 को सुबह 10:30 पर बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर अवस्थित प्रशासनिक भवन में उपस्थित होना होगा। शिक्षिका/शिक्षक का चयन दस्तावेज सत्यापन के उपरांत अकादमी की चयन समिति के द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
Important Details
Interview Date | 01 September 2022 |
Interview Address | प्रशासनिक भवन, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर, नालंदा |
Apply Link | Not Applicable |
Exam Date | Not Applicable |
Admit Card | Not Applicable |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp / Telegram Group | Click Here |
What is the interview date for Bihar Police Academy Recruitment 2022 ?
Eligible candidates can appear for interview on 01 September 2022.
Where will the interviews be held For the BPA recruitment ?
Interview will be held at – प्रशासनिक भवन, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर, नालंदा