Bihar Physical Teacher Recruitment 2022 बिहार शारीरिक शिक्षा अनुदेशक भर्ती में कैसे करें आवेदन Bihar Latest Job News : बिहार के मिडिल स्कूलों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। ऐसे अनुदेशकों के कुल स्वीकृत 8386 पद (अंशकालिक) हैं, जबकि शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक योग्यता परीक्षा में कुल 3523 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हैं। 11 अप्रैल से अभ्यर्थियों के आवेदन नियोजन इकाईयों में जमा लिये जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है। जबकि 28 मई को चयनित अनुदेशक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। बुधवार को शिक्षा विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई।
Bihar Physical Teacher Vacancy 2022 Salary Pay Scale :
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक नियुक्त पदों के लिए प्रति महीनें 8000/- रुपये वेतन निर्धारित किया गया है। इसमें नियुक्त उम्मीदवार को प्रति वर्ष 2000/- रुपये की बढ़ोतरी की जाती रहेगी। पहले चरण में जिस मिडिल स्कूल में जहाँ बच्चों की संख्या 100 या इससे ज्यादा होगी वहां अनुदेशक नियुक्त किए जाएंगे । शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक एक अप्रैल को नियोजन से जुड़े सभी सदस्यों और कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण किया जायेगा।
Bihar Physical Teacher Recruitment 2022 Schedule Time :
- जिलाधिकारी द्वारा रोस्टर (आरक्षण बिंदु) का अनुमोदन : 06 अप्रैल 2022 तक
- जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विधालयवार पदों को उपावंटित करते हुए नियोजन इकाई को कोटीवार रिक्त पदों को NIC के पोर्टल पर संसूचन करना : 08 अप्रैल 2022 तक
- योग्य अभ्यर्थी द्वारा संलग्न विहित प्रपत्र में आवेदन पत्र की प्राप्ति : 11 से 26 अप्रैल 2022 तक
- औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन करना : 29 अप्रैल 2022 तक
- आपत्ति प्राप्त करना : 05 मई 2022 तक
- आपत्तियों का निराकरण कर मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन : 09 मई 2022 तक
- मेधा क्रम से अभ्यर्थियों को बुलाकर उनके प्रमाण पत्रों की जांच एवं चयन सूची का निर्माण : 12 मई 2022 तक
- चयन सूची को एनआइसी पोर्टल पर प्रकाशन : 13 मई 2022 तक
बिहार शारीरिक शिक्षा अनुदेशक भर्ती 2022 Important Dates:
- Starting Date for Apply 11 April 2022.
- Last Date for Apply 26 April 2022.
Bihar Physical Teacher Recruitment 2022 Important Link |
|
Apply Online |
Click Here |
Download Official Notification |
Click Here |
Official Website |
|
Join Whatsapp Link | |
Join Telegram Link |