Bihar Physical Education & Health Instructor Vacancy 2022 | BPEI Recruitment 2021 | Bihar PEI Bharti 2021 | बिहार शारीरिक शिक्षा अनुदेशक बहाली Apply Online बिहार के राजकीयकृत प्रारंभिक स्कूलों में 8386 शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की नियुक्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार 23 सितंबर 2021 को राज्य कैबिनेट की हुई बैठक में इसकी मंजूरी दी गई। कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि कैबिनेट ने बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 में निहित प्रावधान के तहत राज्य के 8386 राजकीयकृत प्रारंभिक स्कूलों में तत्काल एक-एक शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के कुल 8386 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया है। इसके लिए अभ्यर्थियों से 11 से लेकर 26 अप्रैल 2022 तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र 28 May 2022 को दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने नियुक्ति को लेकर कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए निर्धारित तिथि तक आवेदन कर पाएंगे। भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े एवं आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी एक बार Official Notification अवश्य देख लें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
Bihar Physical Education & Health Instructor Vacancy
नियोजन इकाई के सदस्य सचिव द्वारा 29 अप्रैल को अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेधा सूची जारी की जाएगी। मेघा सूची पर आपत्ति प्राप्त करने के लिए इस सूची को जिले के NIC के पोर्टल पर 29 को ही प्रकाशित किया जाएगा। 29 से 5 मई तक आपत्ति प्राप्त की जाएगी। प्राप्त आपत्ति के निराकरण के बाद नियुक्ति प्राधिकार से मेघा सूची पर अंतिम रूप से 9 मई तक अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। 9 मई को ही अंतिम मेधा सूची जिले के NIC पोर्टल पर प्रकाशित की जाएगी। शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों को हर महीने ₹8000 नियत वेतन मिलेगा, जिसमें सालाना ₹200 की बढ़ोतरी होगी। जल्द ही भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा सकता है। अधिकारिक विज्ञापन जारी होने पर आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवेदन करने की प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा की विस्तृत जानकारी आपको इस पेज पर अपडेट कर दिया जाएगा।
Important Details
Start Date To Apply Online | 11 April 2022 |
Last Date To Apply Online | 26 April 2022 |
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram Group | Click Here |